MP Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी, मावठा गिरने का भी अनुमान, जनिए कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रदेश में कई जगहों पर तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया है. हालांकि प्रदेश में कई जगहों पर मावठा गिरने का अनुमान है.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी.
भोपाल:

Madhya Pradesh Weather Report: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अक्टूबर महीने में गुलाबी ठंड ने दस्तक तो दी, लेकिन नवंबर के महीने में तापमान में गिरावट की बजाय लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल प्रदेश से कड़ाके की ठंड अभी दूर है. हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि नवंबर महीने की शुरुआती हफ्ते से ठंड बढ़ जाएगी, लेकिन नवंबर महीना शुरू होते ही मौसम में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया.

मिधिली तूफान के कारण प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी

वहीं पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी जरूर आई और हफ्ते के शुरुआती दिनों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई, लेकिन बंगाल की खाड़ी से उठे मिधिली तूफान (Midhili Cyclone) के कारण प्रदेश के तापमान में अचानक वृद्धि हो गई.  बता दें कि प्रदेश में जहां पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था वहीं अब ये  तापमान बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 

Advertisement

प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार (India Meteorological Department) अभी आगामी 5 दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ गिरने के आसार हैं. वहीं उत्तर भारत से एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश की राजधानी भोपाल, इन्दौर और उज्जैन जिलों में दिखेगा जहां 26 से 28 नवंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले महीने यानी कि दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. 

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

इस हफ्ते की शुरुआत में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं अब ये न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. 

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में ऐसा रहा तापमान

बीते 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 32.8 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 13 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़े: उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों के लिए उज्जैन में पूजा, महाकाल महामृत्युंजय यज्ञ के बाद की गई प्रार्थना

Advertisement

सोमवार को प्रदेश के इन शहरों में ऐसा रहा मौसम का मिजाज

  1. भोपाल (Bhopal ) में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा.
  2. इंदौर (Indore) में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा.
  3. जबलपुर (Jabalpur) में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा. 
  4. ग्वालियर (Gwalior) में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा. 
  5. मंडला (Mandla) में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा.
  6. गुना (Guna) में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया.
  7. नर्मदापुरम (Narmadapuram) में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा.
  8. खरगोन (Khargon) में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया. 
  9. दमोह (Damoh) में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा.
  10. रीवा (Reva) में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़े: Gwalior: क्या आरोपियों को पहले से जानती थी युवती? अपहरण कांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा 


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.