विज्ञापन

MP Weather: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा सूरज, 40°C के पार पहुंचा पारा, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. नर्मदापुरम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा यहां गर्म हवाएं भी चली. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

MP Weather: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा सूरज, 40°C के पार पहुंचा पारा, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में समय से पहले ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मार्च के दूसरे हफ्ते में गर्मी ने तीखे तेवर दिखा रही है. गुरुवार को सीजन मध्य प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो औसत तापमान से लगभग 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. 

मध्य प्रदेश के इन जिलों का हाल

गुरुवार को नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा. यहां 40.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया है. वहीं रतलाम में तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. खजुराहो में पारा 39 डिग्री सेल्सियस, धार में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, दमोह-टीकमगढ़ में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 38.1 डिग्री, मंडला, श्योपुर-खरगोन में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया. इधर,  इंदौर में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 37.2 डिग्री, भोपाल में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

40.2 डिग्री पहुंचा मध्य प्रदेश का पारा

मध्य प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा यहां गर्म हवाएं भी चली. बता दें कि प्रदेश के 10 शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

2 दिन में बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम

हालांकि दो दिन बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की माने तो 15 और 16 मार्च को मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

15 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी और पांढुर्णा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 16 मार्च को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, पन्ना, मैहर,अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: भिंड में LPG सिलेंडरों को लेकर मची दहशत: एजेंसियों ने रोकी कमर्शियल सप्लाई, सिलेंडर से भरी गाड़ी लूटने का प्रयास

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close