विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2026

MP में गर्मी से हुआ हाल-बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh Weather: लगातार दूसरे दिन नर्मदापुरम में लू चली. यहां तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

MP में गर्मी से हुआ हाल-बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं. यहां का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. वहीं नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन लू चली. हालांकि शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसे में लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने रविवार, 15 मार्च से बारिश की संभावना जताई है.

दूसरे दिन नर्मदापुरम में चली लू, पारा 40 डिग्री के पार

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन नर्मदापुरम में लू चली. यहां तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
वहीं रतलाम में पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस, मंडला में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, धार और खजुराहो में 38.9 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 38.5 डिग्री, खरगोन में 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सागर, टीकमगढ़ और सिवनी में पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहा. 

बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इंदौर में पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

आज से बदलेगा मौसम, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 14 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते  प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बारिश अलर्ट भी जारी किया है. रविवार, 15 मार्च को ग्वालियर, दतिया, भिंड, बालाघाट, मंडला, मुरैना, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. वहीं 16 मार्च को रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में रज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 17 मार्च को अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट और मंडला में बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक: CM मोहन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की, कालाबाजारी रोकने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

ये भी पढ़ें: 10वीं की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पीथमपुर परीक्षा केंद्र पर नाबालिग ने बच्चे को दिया था जन्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com