एमपी में अगले 3 दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, कुल 25 जिलों में मौसम विभाग ने भेजा अलर्ट!

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कुल 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश और ओलावृष्टि का बड़ा असर गेहूं की फसलों पर पड़ना तय है. इससे किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
THUNDERSTORMS, RAIN AND HAILSTORMS PREDICTED IN MP FOR NEXT THREE DAYS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहेगा. विभाग ने लोगों को मौसम के बदले मिजाज को लेकर सतर्क किया है. कुल 25 जिलों के लिए जारी पूर्वानुमान में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. 

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कुल 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश और ओलावृष्टि का बड़ा असर गेहूं की फसलों पर पड़ना तय है. इससे किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. 

ये भी पढ़ें-White Sandalwood: PM मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर शुरू की सफेद चंदन की खेती, किसान को अब मिलेगा 5 करोड़ का गारंटीड मुनाफा!

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में मौसम विभाग ने भेजी चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 25 जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट भेजा है. इनमें नीमच–मंदसौर, ग्वालियर, रीवा-सागर, दतिया-खजुराहो और भोपाल-इंदौर शामिल हैं. विभाग ने नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी है, जिससे कई इलाकों में गेहूं की फसलों को नुकसान संभावना है. 

 ग्वालियर और रीवा-सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट 

रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर, रीवा-सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट भेजा गया है. मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर, रीवा और सागर जिले में अगले तीन दिन सुबह से ही कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी. कोहरे से वाहन से दूसरे शहरों की ओर जाने वाले के लिए मुश्किल हो सकती है. 

ये भी पढ़ें-Gold Treasure Found: खुदाई में मिले 500 साल पुराने 'सोने के सिक्के', खजाना लूटने उमड़ पड़ा पूरा गांव

Advertisement
दतिया-खजुराहो में भी अगले तीन सुबह से ही कोहरा मिल सकता है. दतिय-खजुराहो में मौसम विभाग ने भीषण कोहरे की चेतावनी दी है. विभाग की मानें तो घने कोहरे से दोनों शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट सकती है. विभाग ने यहां ठंड बढ़ने के भी संकेत दिए हैं. 

बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ाई

पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी भोपाल और आर्थिक इंदौर समेत कई शहरों में अगले तीन दिन लोगों को सुबह से घने कहोरे का सामना करना पड़ा. कोहरे से दोनों शहरों में ट्रैफिक प्रभावित होगी. वहीं, बारिश और ओलावृष्टि का भी अनुमान किया गया है, जिसने गेहूं की फसलें को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है. 

ये भी पढ़ें-Movable Ramlila: 125 साल की हुई विदिशा की अनोखी रामलीला, विश्वयुद्ध-कोरोना में भी नहीं रुकी, चलते-फिरते होता है मंचन

Advertisement