MP Schools Closed: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषम गर्मी और लू अलर्ट है. कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है. वहीं तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बच्चों को स्कूल जानें में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, रतलाम और ग्वालियर में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.
भोपाल में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद
भोपाल के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है. भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. वहीं अवकाश को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. हालांकि शिक्षक विद्यालय में अपस्थित रहेंगे.
भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में अवकाश घोषित
उज्जैन में भीषण गर्मी के चलते जिला शिक्षा विभाग ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूली बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है. जारी आदेश के अनुसार, उज्जैन में अब शासकीय और अशासकीय स्कूल में 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक यह अवकाश रहेगा. वहीं कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक सुबह 7:30 बजे से लेकर 12:30 तक स्कूल लगाने का आदेश जारी किया गया है.
30 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल
इधर, ग्वालियर में भी भीषण गर्मी के बीच कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने बच्चों को राहत दी है. कलेक्टर ने कक्षा 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित करने के लिए आदेश जारी किया गया है.
रतलाम में भी कक्षा पांचवीं तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है. जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में कक्षा पांचवी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. हालांकि कक्षा 6 से 12वीं तक सुबह 7:30 बजे से 12:00 तक कक्षाएं लगेंगी.
इंदौर में भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है. रीवा में कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया. वहीं 1 मई से नियमित ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे.
15 जून तक बंद रहेगा स्कूल
बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू हो रहा है, जो 15 जून 2026 तक रहेगा. यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं 16 जून से स्कूल ओपेन हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; थ्री-लेयर सिक्योरिटी से गुजरेंगे