MP Rajya Sabha Election 2026: मध्यप्रदेश की सियासत में अचानक हलचल तेज हो गई है. उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे (Hemant Katare Resigns) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. दो दिन तक खामोशी रही. फिर सोमवार को सामने आकर कहा कि पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया है. बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं है और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से कोई विवाद नहीं. लेकिन… क्या ये सिर्फ पारिवारिक मामला है? या अप्रैल-मई में खाली होने वाली तीन राज्यसभा सीटों से पहले सियासी शतरंज की बिसात बिछ चुकी है? आइए समझते हैं पूरा गणित और क्यों उठ रहे हैं सवाल.
अपने इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा दिया था. इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर चर्चा नहीं हो सकी. मैंने इसको लेकर तैयारी की थी, जिसके चलते परिवार में शादी थी उसमें भी शामिल नहीं हो पाया. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मेरा किसी तरीके का कोई विवाद नहीं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मेरे बड़े भाई हैं. राजनीति में जब से एंट्री हुई है, तब से आज तक बीजेपी में जाने को लेकर सोचा तक नहीं. इस्तीफे पर पार्टी जो फैसला लेगी उसे स्वीकार करूंगा. अभी तक इस्तीफा स्वीकार होने की जानकारी नहीं.
Hemant Katare Madhya pradesh
हेमंत कटारे के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है. कांग्रेस डूबता जहाज है. रोज 3-4 विधायक संपर्क में हैं, लेकिन फिलहाल वहां नो एंट्री का बोर्ड है. कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. लेकिन सियासत में सवाल बयान से नहीं, बोर्ड पर बिछे नंबरों से तय होते हैं. एमपी की सियासी नब्ज जानने वाले कहते हैं कि हो सकता है इसके पीछे राज्यसभा चुनाव 2026 मध्यप्रदेश का गणित हो. राज्यसभा के सदस्य विधानसभा के चुने सदस्य चुनते हैं, इसलिए हर राज्य में विधायकों की संख्या से कोटा तय होता है. अब पहले समझिए राज्यसभा का गणित.
MP Rajya Sabha Election 2026
मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीटों का गणित
- कोटा = (कुल विधायक) ÷ (सीटें + 1) + 1
- मध्यप्रदेश विधानसभा = 230 विधायक
- खाली होने वाली सीटें = 3
- 230 ÷ (3 + 1) = 57.5
- 57 + 1 = 58 वोट
यानी राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों का समर्थन जरूरी है.
मप्र विधानसभा में किसके कितने विधायक
- बीजेपी के 165 विधायक
- कांग्रेस के 64 विधायक
- और बीएपी का 1 विधायक
राज्यसभा चुनाव में वोट का गणित
165 ÷ 58 = यानी बीजेपी की 2 सीट पक्की है (116 वोट), बचे 49 वोट. इस गणित को देखकर मतलब निकाला जा सकता है कि बीजेपी दो सीटें आराम से जीतती दिख रही है. कांग्रेस 58 विधायकों के साथ 1 सीट जीतेगी, लेकिन अगर 7 विधायक इधर-उधर हुए तो पासा पलट जाएगा. बता दें कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल खत्म हो रहा है. मध्यप्रदेश की सियासत में अप्रैल-मई अभी दूर है, लेकिन नंबरों की राजनीति शुरू हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- MP‑CG बजट सत्र 2026: कांग्रेस के दो MLA सुर्खियों में, एक को BJP ने गले लगाया, दूसरे बोले-बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा