शहडोल में बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग, समय रहते पाया काबू

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में अचानक आग लग गई. राहत टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग ट्रैक पर खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में अचानक आग लग गई.

जानकारी के अनुसार, यहां चार कोच वाली "वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन" खड़ी थी, जिसमें अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी. घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है.

Advertisement

राहत टीम ने बचाई बड़ी दुर्घटना

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया. अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था.

स्टाफ था बाहर, जांच जारी

बताया जा रहा है कि घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है. ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल के अंतर्गत आता है. घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP Weather: बारिश‑आंधी से बदला MP का मौसम, अब फिर बढ़ेगी गर्मी, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

Advertisement

यह भी पढ़ें : उज्जैन बोरवेल हादसा : ज‍िंदगी की जंग हार गया भागीरथ, 23 घंटे बाद जुगाड़ तकनीक से न‍िकाला शव

यह भी पढ़ें : 14 महीनों में 149 तेंदुओं की मौत; RTI में बड़ा खुलासा, टाइगर स्टेट क्यों बन रहा तेंदुए का 'कब्रिस्तान' जानिए

Advertisement
Topics mentioned in this article