मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला के गांव बरौहा से एक अनोखी बारात निकली. दूल्हा अमित सिंह बघेल अपनी दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से नगर परिषद डभौरा के ग्राम जतरी पहुंचे.
गांव को पहचान दिलाने की पहल
26 फरवरी को राकेश सिंह बघेल के पुत्र अमित सिंह बघेल का विवाह रिया सिंह चौहान के साथ संपन्न हुआ. जैसे ही हेलीकॉप्टर ने जतरी में लैंडिंग की, पूरा इलाका देखने उमड़ पड़ा. ग्रामीणों ने पहली बार किसी दूल्हे को हेलीकॉप्टर से उतरते देखा.
Advertisement
वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी
दूल्हे के अनुसार यह उनके पिता की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि छोटे से गांव बरौहा को पहचान मिले. परिवार 1994 से पुणे में निवास कर उद्योग संचालित करता है, लेकिन गांव से जुड़ाव बनाए रखा. इस शाही बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इसे “रीवा की शाही शादी” कहा जा रहा है.