विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एमपी में विरोध, सड़क पर उमड़ा हुजूम

Bangladesh Hindu minorities : मध्य प्रदेश में सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध किया है. सड़क पर प्रदर्शन करके न्याय की मांग की है. कई जिलों में  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एमपी में विरोध, सड़क पर उमड़ा हुजूम
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर एमपी में विरोध, सड़क पर उमड़ा हुजूम.

MP News in Hindi News : खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर समेत पूरे मध्य प्रदेश में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. ये विरोध प्रदर्शन सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में किया गया.  बांग्लादेश में इस समय वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज देश भर में मोर्चा खोल दिया है. इसी के चलते खंडवा में भी हिंदू समाज के द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया.

बता दें, रैली में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के महिला और पुरुष शामिल हुए. इस रैली में शामिल होने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसके चलते बाजार भी बंद रहा.

बुरहानपुर : शादी से पहले दूल्हा दुल्हन रैली में शामिल

 शादी से पहले दूल्हा दुल्हन रैली में शामिल हुए .

शादी से पहले दूल्हा दुल्हन रैली में शामिल हुए .

बुरहानपुर में बांग्लादेश में हो रहे हैं हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकली सकल हिंदू समाज के आह्वान पर महा रैली में एक अनूठा नजारा देखने को मिला रैली में शादी से पहले दूल्हा दुल्हन रैली में शामिल हुए दूल्हा दुल्हन का कहना है सनातन धर्म के लोगों पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ वह शादी से पहले इस रैली में शामिल हुए

बांग्लादेशी हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी 

Latest and Breaking News on NDTV

खंडवा में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में सर्व हिंदू समाज द्वारा रैली निकाली गई. रैली उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण शिवाजी चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निगम तिराहा पहुंची. विरोध प्रदर्शन और रैली को धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने समर्थन दिया गया. द निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित व्यापारिक संगठनों ने दुकानों को शाम तक बंद रखने आह्वान किया था, जिसके चलते बाजार भी बंद रहा. कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र चौहान ने बताया बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में और अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है.बैतूल जिले में भी बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए मांग की गई है.

ये भी पढ़ें- 4 New Dam: सतना में बनेंगे चार नए बांध, 3 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि उगलेगी सोना, जल्द शुरू होगा सर्वे

खरगोन में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे

बांग्लादेश में  हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में  संत-महात्मा, मठ-मंदिर पुजारी व सर्व हिंदू समाज ने खरगोन के कुंदा तट स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर परिसर धरना प्रदर्शन शुरू किया. इस विरोध प्रदर्शन में संत-महात्मा, मठ-मंदिर पुजारी व प्रदर्शन में जिलेभर के  हजारों की संख्या में लोग पहुंचे खरगोन नगर के  व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे.

ये भी पढ़ें- सिंधिया के गढ़ गुना में खूब गरजा बुलडोजर, 200 बीघा वन भूमि कराया गया अतिक्रमण मुक्त


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com