विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा गलत काम, केस दर्ज

MP Crime: जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक शादी से मुकर गया. आखिर में युवती ने थाने में शिकायत की. वहीं पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा गलत काम, केस दर्ज

Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ 4 साल तक शारीरिक शोषण किया. जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक शादी से मुकर गया. आखिर में युवती ने थाने में शिकायत की. वहीं पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, ग्वालियर शहर में रहने वाली 28 साल की युवती ने ग्वालियर थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह पड़ाव इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती हैं. 4 साल पहले हॉस्पिटल में उसकी मुलाकात ग्वालियर के रामदास घाटी शिंदे की छावनी निवासी किशन सिंह राजावत से हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.

करता रहा शारीरिक शोषण 

किशन ने युवती को शादी का झांसा देकर 4 सालों तक उसका शारीरिक शोषण कर दुष्कर्म किया. जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो किशन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. वहीं पुलिस ने आरोपी किशन के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com