विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2026

MP News: पहले मजदूरी कराई, जब बुजुर्ग ने मांगी मजदूरी तो पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान, मौत से हड़कंप

घटना उचेहरा थाना क्षेत्र की है. सोमवार सुबह बाईपास पुलिया के पास ज्ञान चौधरी (65 वर्ष) लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शाम के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

MP News: पहले मजदूरी कराई, जब बुजुर्ग ने मांगी मजदूरी तो पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान, मौत से हड़कंप

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के सतना (Satna) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मजदूरी मांगने पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले शराब पिलाकर काम कराया और फिर पैसे मांगने पर जानलेवा हमला किया.

यह घटना उचेहरा थाना क्षेत्र की है. सोमवार सुबह बाईपास पुलिया के पास ज्ञान चौधरी (65 वर्ष) लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शाम के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 गेहूं उतरवाने के बहाने ले गए थे आरोपी

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम को गांव के ही देवलाल और जियालाल ज्ञान चौधरी को गेहूं की बोरियां ट्रैक्टर से उतरवाने के लिए अपने साथ ले गए थे. देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी. अगले दिन सुबह बुजुर्ग घायल अवस्था में मिले.

मजदूरी मांगने पर की गई बेरहमी से पिटाई

मृतक की बेटी रोशनी चौधरी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पिता ने बताया था कि काम के बाद जब उन्होंने मजदूरी मांगी, तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उन्हें शराब पिलाई और फिर बेरहमी से पीटा. इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

उचेहरा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Hailstorm in MP: नीमच में बेमौसम ओलावृष्टि और बारिश, सड़कों पर बिछी सफेद चादर; फसलों को नुकसान

घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक है. पत्नी और बेटी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि मजदूरों के शोषण का भी गंभीर उदाहरण है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com