विज्ञापन

Rain Alert in MP: 10 दिन बाद फिर झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 12 दिन के सूखे के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert in MP: 10 दिन बाद फिर झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार.
IANS

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश में 10 दिन बाद एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी भोपाल में भी मंगलवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई.  कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भिंड, मुरैना, अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, दतिया, पन्ना और निवाड़ी में मध्यम बारिश की संभावना है. इनके अलावा जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर और मैहर जिले में भी पानी गिरने का अलर्ट जारी किया है.

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं.

अभी तक 17% कम बारिश, अब तेज बारिश के आसार

एमपी में अब तक इस सीजन में पूरे प्रदेश में करीबन 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो सामान्य से भी कम है. पूरे प्रदेश में पिछले करीबन 12 दिनों से भारी बारिश नहीं हुई है. इसलिए कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात है, पूर्वी एमपी में 23 प्रतिशत और पश्चिमी एमपी में 10 प्रतिशत पानी कम गिरा है. लेकिन राहत भरी खबर है कि अगले 5 दिन यानी 25 जुलाई तक मध्य प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से में बारिश होगी.

ये भी पढ़ें- भोपाल AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर ने फांसी लगाकर दी जान, पति ने भी दो महीने पहले की थी आत्महत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com