मध्य प्रदेश के 39.84 लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. इन उपभोक्ताओं को 16 अगस्त के बाद घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा, अगर इन्होंने तय तारीख से पहले बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की. इसे लेकर गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजना शुरू कर दिए गए हैं. अगर, आपके पास भी ऐसा मैसेज आ रहा तो ई-केवाईसी जरूर करा लें, नहीं तो महंगा सिलेंडर लेने के लिए तैयार रहे.
भोपाल में 1.94 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी
mp lpg gas cylinder ekyc last date august 16 biometric verification. (file photo)
गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, ध्यान नहीं दिया तो कट जाएगा कनेक्शन, जानें 25, 30 और 45 दिन का गणित
तो महंगा लेना पड़ेगा सिलेंडर
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, इन उपभोक्ताओं ने 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो उन्हें सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बजाय गैर-घरेलू दरों पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है. हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि कंपनियों की ओर से इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.
LPG गैस सिलेंडर सस्ता, 202 रुपये घटे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, चेक करें दिल्ली-मुंबई के नए रेट
ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया
गैस कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है. यह सामान्य घरेलू कनेक्शन और उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है. उपभोक्ता इस प्रक्रिया को 3 तरीकों से पूरा कर सकते हैं-
- मोबाइल ऐप से: इंडेन के उपभोक्ता IndianOil ONE ऐप के जरिए घर बैठे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं.
- गैस एजेंसी जाकर: अपने आधार कार्ड और गैस कनेक्शन पासबुक के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर सत्यापन करा सकते हैं.
- सिलेंडर डिलीवरी के समय: सिलेंडर की डिलीवरी देने आए अधिकृत कर्मचारी की डिवाइस से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है.