MP News: नरसिंहपुर में सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज आया सामने

MP Crime : पुलिस ने जिन CCTV फुटेज की जांच की है, उनमें एक युवती पैदल चलती हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ- साथ एक युवक भी दिख रहा है. कुछ दूरी पर जाकर युवती की हत्या (Murder) हो गई है. पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. युवती का नाम काजल साहू बताया जा रहा है. इस घटना के बाद लोगों में खौफ है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
सीसीटीवी फुटेज में युवती का पीछा करते दिख रहा युवक

MP Crime News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवती अमरावती एक्सप्रेस (Amrawati Express) से गोटेगांव अपने घर जा रही थी. इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर के गोटेगांव की रहने वाली युवती जबलपुर (Jabalpur) में जॉब (Job) करती है. गुरुवार की रात वह गोटेगांव अपने घर लौट रही थी. इस बीच एक युवक ने उसका पीछा करना शुरू किया. सिंधी कॉलोनी शीतल धर्मशाला के पास मौक़ा पाते ही उसने युवती को गोली मार दी. जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है. 

ये भी पढ़ें MP News: नाबालिग बच्ची ने दो युवकों पर लगाए सनसनीखेज आरोप...पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

सीसीटीवी में यह आया सामने 

पुलिस ने जिन CCTV फुटेज की जांच की है, उनमें एक युवती पैदल चलती हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ- साथ एक युवक भी दिख रहा है. कुछ दूरी पर जाकर युवती की हत्या (Murder) हो गई है. पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. युवती का नाम काजल साहू बताया जा रहा है. इस घटना के बाद लोगों में खौफ है.

जांच चल रही है 

घटना की खबर मिलते ही गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी भी मौके पर पहुंच गई. एसडीओपी ने बताया कि घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज मिला है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा.

ये भी पढ़ें MP Crime: जबलपुर के नाले में मिला लापता युवक का कंकाल, हाथ और सिर गायब...इलाके में दहशत 


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.