विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

810 रुपये का चम्मच, 1247 रुपये का जग… सिंगरौली के इस ऑफिस में करोड़ों का घपला !

MP Corruption: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने विभाग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 4 करोड़ 98 लाख रुपये में बर्तन खरीदे, जिनकी कीमतें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक हैं. EOW ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

810 रुपये का चम्मच, 1247 रुपये का जग… सिंगरौली के इस ऑफिस में करोड़ों का घपला !
महिला एवं बाल विकास विभाग

Madhya Pradesh Corruption Case: मध्य प्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में बर्तन खरीदी में घोटाले के आरोपों के बीच गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान जांच टीम ने खरीदी से जुड़े दस्तावेज को अपने कब्जे में लिया है. वहीं महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता कार्यालय में मौजूद नहीं मिले. 29 जनवरी को मामला EOW ने दर्ज किया है. 

1500 आंगनबाड़ियों के लिए खरीदे थे बर्तन 

EOW इंस्पेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग ने जिले की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए 4 करोड़ 98 लाख 88 हजार 300 रुपए में बर्तन खरीदे थे. जैम पोर्टल के जरिए इस खरीदी में 3100 जग, 629 सर्विस स्पून और 40 हजार 500 चम्मच शामिल हैं. इनमें एक साधारण चम्मच की कीमत 810 रुपए, एक सर्विस स्पून की कीमत 1,348 रुपए और एक जग की कीमत 1,247 रुपए आंकी गई, जो बाजार मूल्य से कई गुना अधिक है. 

‘नियमानुसार सामान खरीदा गया'

मामले में पूर्व में जब महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने कहा- यह एक ऑनलाइन टेंडर था और नियमानुसार सामान खरीदा गया है. EOW अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में जांच पूरी कर ली जाएगी. 
 

ये भी पढ़ें- जयश्री गायत्री फूड कंपनी पर ED का छापा: 6.26 करोड़ की FD फ्रीज, 66 करोड़ की अचल संपत्ति के मिले दस्तावेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com