MP एक्‍सीडेंट: एक साथ उठीं 5 अर्थियां, करेर गांव में पसरा मातम, CM मोहन यादव भी पहुंचे शोक जताने

MP Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद करेर गांव से एक साथ पांच अर्थियां उठीं. हादसे में 10 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी करेर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 26 मार्च 2026 की शाम को हुआ सड़क हादसा गांव करेर को कभी नहीं भूल सकने वाला गम दे गया. एक्सीडेंट के बाद गांव करेर से एक साथ पांच अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा. वहां मौजूद कोई भी शख्स अपने आंसू नहीं रोक पाया.

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड हुआ एक्‍सीडेंट 

दरअसल, 26 मार्च की देर शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसमें सवार 10 लोगों ने दम तोड़ दिया. करीब 30 लोग घायल हो गए. गांव करेर के पांचों मृतक भी उसी सड़क हादसे का शिकार हुए हैं. 

Advertisement

MP Chhindwara Bus Accident Funeral in Karer Village CM Moayad Yadav Reached 

अन्य मृतक और घायलों का हाल

छिंदवाड़ा एक्सीडेंट में मरने वालों में रामदास पराने, सिया इनाती, दौलत फरकारे, भगवती और शकून यादव गांव करेर के रहने वाले थे. इनके अलावा अन्य गांवों के रमेश, वंश, कमल, रवि धारे आदि भी शामिल हैं. हादसे के बाद रात को शवों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था.

शुक्रवार को पांच शव गांव करेर पहुंचे. एक ही गांव से एक साथ पांच अर्थियां उठते देख पूरे गांव की आंखें नम हो गईं और हर तरफ चीख-पुकार मच गई. इस सामूहिक अंत्येष्टि में भारी संख्या में ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. इस सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. करेर गांव में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा. आस-पास के घरों में चूल्हे नहीं जले. बाजार भी बंद रहे.

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री Mohan Yadav के हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने के बाद लोग बस में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में यह हादसा हो गया.

CM ने किया मुआवजे का ऐलान

शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी गांव करेर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. हादसे के बाद मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 10 की मौत, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

Advertisement