2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live: एमपी–छत्तीसगढ़ की बड़ी अपडेट्स में आज दो अहम घटनाएं सुर्खियों में हैं. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ और भोपाल के रवीन्द्र भवन में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला. एक ओर आस्था का समागम लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है, तो दूसरी ओर निर्माण क्षेत्र में सुधार और दक्षता बढ़ाने की पहल को नई दिशा मिल रही है. साथ ही, मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से गर्मी की ओर बढ़ने के संकेत दे रहा है.

कार्यक्रम और आयोजन

12 फरवरी 2026 को भोपाल में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. इसमें परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन, PMS 2.0 डिजिटल प्रणाली का डेमो और सीएसआईआर‑सीआरआरआई, आईआरसी, ईएससीआई, IIT बॉम्बे तथा SPA भोपाल जैसी संस्थाओं से एमओयू शामिल हैं.

लगभग 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे. दूसरी तरफ, 12 से 26 फरवरी तक चलने वाले राजिम कुंभ कल्प में साधु‑संतों और श्रद्धालुओं की भारी आमद के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की है.

MP मौसम अपडेट 

मध्य प्रदेश में दिन के तापमान चढ़ रहे हैं. नर्मदापुरम 33°C तक पहुंचा, जबकि खरगोन‑खंडवा 31–32°C के बीच दर्ज हुए. शहडोल के कल्याणपुर में 4.3°C न्यूनतम के साथ सर्द सुबह महसूस हुई. भोपाल में आज आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 13°C रह सकता है. फिलहाल IMD अलर्ट नहीं है, लेकिन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में तेजी से बदलाव के संकेत हैं.

Feb 12, 2026 23:25 (IST)

MP के ऊर्जा मंत्री के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर ने रचाई शादी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी शुभकामनाएं

MP Energy Minister Son Wedding: मध्‍य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar)  के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर (सागर) 12 फरवरी 2026 को विवाह बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीड‍िया पर उनके व‍िवाह फोटो शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia)  ने ल‍िखा क‍ि आज विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित वर–वधू को स्नेहिल आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी से प्रार्थना है कि नवदंपति का दांपत्य जीवन प्रेम, सम्मान, सामंजस्य और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा वे जीवन पथ पर सदैव सफलता और आनंद प्राप्त करें. 

Feb 12, 2026 23:12 (IST)

Harda News: 2 साल से बंद पड़े स्कूल में मिला मासूम का शव , परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

Madhya pradesh Haeda Hindi News: मध्‍य प्रदेश के हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास में गुरुवार रात सरकारी स्कूल के खंडहर भवन में साढ़े पांच साल के मासूम बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक बालक की पहचान अनिल कोरकू के रूप में हुई है, जो दोपहर करीब 1 बजे से घर से लापता था.  बताया जा रहा है कि स्कूल पिछले दो वर्षों से बंद और खंडहर हालत में पड़ा है. पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बालक को स्कूल की दिशा में जाते हुए देखा गया है. शव की मौत कैसे हुई? इसका पता पुल‍िस जांच से ही चल पाएगा. 

Advertisement
Feb 12, 2026 23:04 (IST)

Dindori News: डिंडोरी अस्पताल में मानवता की मिसाल, युवक ने स्ट्रेचर न होने पर हाथ ठेले पर बुजुर्ग को पहुंचाया वार्ड तक

Dindori Hospital News: मध्‍य प्रदेश के डिंडोरी जिले के जिला अस्पताल से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कराह रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को हम्माली का काम करने वाले एक युवक ने मानवता का परिचय देते हुए उठाया और अपने हाथ ठेले पर बैठाकर अस्पताल तक पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर भी जब बुजुर्ग को स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका, तो युवक ने उसी हाथ ठेले की मदद से मरीज को वार्ड तक पहुंचाया. एक तरफ लोग इस युवक की संवेदनशीलता और मानवता की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर बुनियादी सुविधा जैसे स्ट्रेचर क्यों उपलब्ध नहीं थी. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. यह तस्वीर एक तरफ इंसानियत की मिसाल पेश करती है, तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति भी उजागर करती है.

Feb 12, 2026 22:58 (IST)

Jabalpur Police News: पुलिसकर्मी की सड़क पर पिटाई, महिला के पति और भाई ने पकड़ा

Jabalpur News: जबलपुर के ओमती पुल‍िस थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर इलाके में दूसरी महिला के साथ घूम रहे पुलिसकर्मी को महिला के पति और उसके भाई ने पकड़कर सड़क पर जमकर पीटा. पुलिसकर्मी महिला के साथ ऑटो में घूम रहा था, जिसे महिला के पति और भाई ने देख लिया. दोनों ने ऑटो का पीछा कर समदड़िया मॉल के सामने रोककर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

Feb 12, 2026 22:46 (IST)

MP के अंतर्राष्ट्रीय पैरास्विमर सतेन्द्र लोहिया ने न्यूज़ीलैंड का कुक स्ट्रेट पार कर इतिहास रचा

Satendra Lohiya Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय पैरास्विमर, पद्मश्री और तेज़िंग नॉरगय राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता सतेन्द्र लोहिया ने दुनिया के सबसे कठिन समुद्री मार्गों में से एक, न्यूज़ीलैंड का कुक स्ट्रेट, सफलतापूर्वक पार कर इतिहास रचा. यह उपलब्धि उन्हें एशिया के पहले पैरास्विमर के रूप में कुक स्ट्रेट जीतने वाले व्यक्ति का गौरव देती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अद्भुत सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह देश और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का पल है. उन्होंने उनके अदम्य साहस और अडिग संकल्प को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया. 

Feb 12, 2026 21:40 (IST)

Raigarh Accident: खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट हादसे ने एक ही पर‍िवार से छीने चार सदस्‍य, NH-49 पर शव रखकर चक्का जाम

Chhattisgarh Breaking News:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र स्थित बानीपाथर के श्री मंगल कार्बन प्लांट में 5 फरवरी को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. साहेब लाल खड़िया की इलाज के दौरान मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. इससे पहले उनके बेटे शिव खड़िया, 9 माह की मासूम पोती और इंदवीर खड़िया की जान जा चुकी थी. एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत से इलाके में गहरा शोक है. तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-49 पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और मुआवजा व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. खरसिया विधायक उमेश पटेल मौके पर पहुंचे. प्रशासन से चर्चा के बाद जाम समाप्त हुआ.

Advertisement
Feb 12, 2026 21:26 (IST)

Chhattisgarh News: 7 लाख किसानों का 7130 करोड़ का धान नहीं खरीदा गया, PCC चीफ दीपक बैज का दावा

Paddy Procurement Issue Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत गरमा गई है. PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस वर्ष 7 लाख किसानों का करीब 7130 करोड़ रुपये का धान नहीं खरीदा गया. बैज के मुताबिक, प्रदेश के लाखों किसानों के सामने इससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने दावा किया कि 2.5 लाख पंजीकृत किसानों से भी धान की खरीदी नहीं की गई. साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल की तकनीकी समस्याओं और रकबा सरेंडर की प्रक्रिया के कारण 5 लाख से अधिक किसान अपना धान बेचने से वंचित रह गए. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब और किसानों को राहत देने की मांग की है.

Feb 12, 2026 21:01 (IST)

Jabalpur Breaking News: जबलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

Jabalpur Hindi News: मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के बरगी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 40 वर्षीय दुकानदार मिनकू अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार्रवाई के दौरान उन्हें अचानक अटैक आया, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुकानदार की मौत की खबर फैलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. बरगी इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. शाम के समय राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं.

Advertisement
Feb 12, 2026 20:34 (IST)

नक्सलियों की बड़ी साज़िश नाकाम, स्टेट हाईवे 63 पर 30 किलो का IED बरामद

Major Naxal IED Plot Foiled in Bijapur: बीजापुर जिले में नक्सलियों की एक बड़ी खूनी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया. स्टेट हाईवे 63 पर पक्की सड़क के नीचे प्लांट किया गया करीब 30 किलो वजनी शक्तिशाली IED बरामद किया गया है. सूचना के आधार पर डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. जांच के दौरान सड़क के नीचे विस्फोटक लगाए जाने की पुष्टि हुई. जवानों ने सावधानीपूर्वक IED को सड़क से बाहर निकालकर नियंत्रित ब्लास्ट के जरिए नष्ट कर दिया. 

Feb 12, 2026 20:23 (IST)

Raipur Police Bust Online Betting Racket: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 17 लाख नगद के साथ 4 गिरफ्तार

Raipur Police Bust Online Betting Racket: रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख रुपये नगद सहित करीब 19.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया. मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Feb 12, 2026 19:46 (IST)

Khandwa Gaushala: गौशाला के पास खुले में मिले गौवंश के शवों का वीडियो वायरल

Khandwa Gaushala News: खंडवा जिले के धरमपुरी गांव स्थित नंद मोहन गौशाला के पास खुले में पड़े 6 गौवंश के शव और करीब 10 कंकाल मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हंगामा मच गया. वीडियो में दावा किया गया कि सरकारी अनुदान से संचालित गौशाला में लगातार गायों की मौत हो रही है और शवों को 30-40 मीटर दूर खुले में छोड़ दिया जा रहा है.  गौशाला समिति के एक सदस्य ने दावा किया कि मृत गौवंश उनकी गौशाला का नहीं है, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. हेमंत शाह ने स्पष्ट किया कि मौतें गौशाला में ही हुई हैं और लापरवाही सामने आई है.

Feb 12, 2026 18:53 (IST)

Mahakal Temple Ujjain : महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, निशुल्क डबल डेकर बस चलेगी

Mahakal Mahashivratri 2026: 15 फरवरी को मनाए जा रहे महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उज्जैन में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए निशुल्क डबल डेकर बस चलाई जाएगी. तीन दिन तक फ्री सेवा देने के लिए चेन्नई से डेमो बस उज्जैन पहुंची है. श्रद्धालु इस विशेष बस सेवा का लाभ उठाकर महाकाल दर्शन के लिए आसानी से आ-जा सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Feb 12, 2026 18:32 (IST)

Bhopal Crime News: भोपाल के निशातपुरा में बंद बक्से में मिला महिला का शव, पानी के टैंक से बरामद

Woman Body Found in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पानी में एक महिला का शव मिलने की सूचना सामने आई. शव एक बंद बक्से के अंदर मिला, जिसे पुलिस ने पानी के टैंक से बरामद किया. मौके पर पहुंची निशातपुरा पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की मदद से बक्से को पानी से बाहर निकाला. बक्सा खोलने पर उसमें महिला का शव मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Feb 12, 2026 17:59 (IST)

SECR Train Cancelled: रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां गंतव्य से पहले रुकेंगी

Raipur Bilaspur Train Update: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के लिए 05 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 20 दिनों का ब्लॉक लिया गया है. इस अवधि में लाइन नंबर-05 (UP मेन लाइन) पर यातायात आवागमन बंद रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Feb 12, 2026 17:20 (IST)

Raipur Court News: रायपुर कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, कौन हैं राजेश और तुलाराम?

Raipur Live News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने की बड़ी खबर सामने आई है. पेशी के दौरान आरोपी कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा से भाग निकले. फरार आरोपियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है. दोनों हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में जेल में बंद थे और पेशी के लिए कोर्ट लाए गए थे. घटना के बाद सिविल लाइंस थाना में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. शहर के प्रमुख मार्गों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Feb 12, 2026 16:44 (IST)

Jitu Patwari Letter to CM: पत्र पर बीजेपी का पलटवार, बोली- जीतू पटवारी से उमंग सिंघार से राजनीतिक विवाद

बजट सत्र से पहले सीएम को लिखे जीतू पटवारी के पत्र पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी का कहना है कि पटवारी का जनता से नहीं, उमंग सिंघार से राजनीतिक विवाद है. बीजेपी ने कहा जीतू पटवारी उमंग सिंघार को निपटाना चाहते हैं. जब-जब विधानसभा का सत्र आता है तब-तब जीतू पटवारी ऐसी बातें करते हैं. वहीं कांग्रेस ने पत्र का समर्थन किया है. प्रदेश में सत्र से पहले बयानबाजी तेज हो गई है. जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र में क्‍या ल‍िखा यहां पढ़ें 

Feb 12, 2026 16:39 (IST)

Sehore Accident: सलकनपुर के पास ट्रॉली पलटी, 2 दर्जन घायल, 6 गंभीर

Salakanpur Road Accident Sehore: सीहोर के रेहटी थाना क्षेत्र में सलकनपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब 23–27 लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और 7 से 15 साल के बच्चे शामिल हैं. सभी शादी समारोह से लौट रहे थे. 6 गंभीर घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Feb 12, 2026 15:45 (IST)

छत्तीसगढ़ के PDS गोदाम हुए खाली, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने BJP सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के PDS गोदामों में चावल, शक्कर और चना गायब हो गए हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में जनता को राहत मिलती थी और वेयरहाउस पूरी तरह से भरे हुए थे, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद नए प्रकार के “चूहे” आए जिन्होंने धान और अनाज खा दिया. भगत ने सवाल उठाया, “जनता परेशान है कि चावल क्यों नहीं मिल रहा? चावल-चना कहां गया, और इसे कौन खा गया?” उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की. पूर्व मंत्री ने इसे सिस्टम की बड़ी चूक और नए प्रकार के स्कैंडल करार दिया.

Feb 12, 2026 15:00 (IST)

Rape Case Bhopal: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, SIT गठित

Bhopal School Girl Rape NEWS: भोपाल में स्कूली नाबालिग छात्रा से कार में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. आरोपियों औसाफ और माज को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. मामले की जांच के लिए टीटी नगर ACP अंकिता खातरकर के नेतृत्व में चार सदस्यीय SIT बनाई गई है. महिला थाना प्रभारी और कोहेफिजा थाना प्रभारी को भी टीम में शामिल किया गया है. SIT पीड़िता से मुलाकात कर बयान लेगी और आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी. यह भी जांच होगी कि क्या अन्य युवतियां भी आरोपियों का शिकार बनीं और छात्रा उनके संपर्क में कैसे आई?

Feb 12, 2026 14:29 (IST)

Kinner Case: ट्रांसजेंडर कांड मामले में फरार आरोपी पर इनाम बढ़ाकर 20 हजार किया गया

Reward Increased: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में किन्नर के साथ शोषण, ब्लैकमेल और अन्य धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया था, जिसमें पुलिस ने एक अपने आपको पत्रकार बताने वाले युवक को गिरफ़्तार किया था वहीं उसका दूसरा साथी फ़रार हो गया था. पुलिस ने तब फरार आरोपी के ऊपर 10 हज़ार का इनाम घोषित किया था, लेकिन अब पुलिस ने फ़रारी पर इनाम बढ़ाकर 20000 कर दिया है. 

Feb 12, 2026 14:21 (IST)

IT Raid:बिलासपुर में फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर की रेड, SIR की स्टीकर लगी गाड़ियों में पहुंची टीम

Raid In Bilaspur: आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर में फील ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर छापेमारी कर रही है. अभी कोल व्यापारी व फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर और दफ्तरों पर कार्यवाही जारी है. गुरुवार को बड़ी संख्या में आयकर विभाग की टीम शहर पहुंची और फील ग्रुप के मालिक  के कार्यालय, आवास और फैक्ट्रियों में सघन तलाशी कर रही है. बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुं थी और पिछले करीब एक घंटे से अधिक समय से छापेमारी कर रही है. छापेमारी में दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे, हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. 

Feb 12, 2026 13:14 (IST)

Leopard Found Dead: सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, सड़क हादसे से मौत की आशंका, वन विभाग जांच में जुटा

Leopard Death Case: धार जिले की कुक्षी तहसील में गुरुवार को सरदारपुर–टांडा मार्ग पर सड़क किनारे एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि तेंदुए की मौत सड़क हादसे में हुई. हालांकि वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत के कारणों को जानने के लिए जांच में जुट गई है. 

Feb 12, 2026 12:57 (IST)

Free Food: राजिम कुंभ कल्प में रोजाना 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं खिलाया जा रहा है निःशुल्क भोजन

Rajim Kumbh Kalp 2026: छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ कल्प में रोजाना राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा 5000 से अधिक श्रद्धालुओं को निः शुल्क भोजन का वितरण किया जा रहा है. घर जैसी शुद्धता, गुणवत्ता और ताजगी स्वाद से भरपूर भोजन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है, जहां न केवल श्रद्धालु भोजन कर रहे है बल्कि विधायक,कलेक्टर अधिकारी कर्मचारी भी भोजन करते है. लोगो का कहना है कि मेले में उन्हें बच्चों के साथ भूखे पेट भटकना नहीं पड़ रहा है.

Feb 12, 2026 12:43 (IST)

Love Jihad Case: भोपाल स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद मामले में बड़ा अपडेट

Bhopal School Girl Rape Case: राजधानी भोपाल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद मामले में पुलिस ने आरोपी माज की चौथी गाड़ी थार जब्त करने में सफलता पाई है. आरोपी माज पर अंधेरे में छुपकर गाड़ी के बाहर कांच से वीडियो बनाने के आरोप है. वहीं, मुख्य आरोपी औसाफ और छात्रा थार गाड़ी के अंदर थे, उसी दौरान पहले से ही बनी प्लानिंग के तहत वीडियो बनाए थे. माज ने वीडियो अपने और दोस्तों को भी शेयर किये थे. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी औसाफ, आरोपी माज को गिरफ्तार कर करीबन 70 लाख कीमत की चार कारें की जब्त की हैं. अन्य आरोपियो की तलाश जारी है. 

Feb 12, 2026 12:24 (IST)

Appeal To President: इंदौर के नंदलालपुरा के किन्नर समाज ने राष्ट्रपति से इच्छा मृ्त्यु की मांग की है. किन्नर समाज का आरोप है कि अजय दास नामक व्यक्ति उनके समुदाय के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है. उनका कहना है कि अजय दास उनकी मौत का कारण बनेगा, जो.बीजेपी सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उनका कहना है कि उन्हें पता है कि गांधीपति लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का उनके समुदाय से कोई विवाद नहीं है, लेकिन अजय दास उनके नाम का इस्तेमाल कर विवाद खड़ा कर रहा है. 

Feb 12, 2026 12:15 (IST)

Indore Airport: एयरलाइंस ने बंद किए इंदौर से उदयपुर और नासिक की उड़ान, जलगांव और हैदराबाद के लिए शुरू करेगी सीधी फ्लाइट

Flight From Indore: इंदौर एयरपोर्ट से उदयपुर और नासिक के लिए उड़ाने भरने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. दरअसल, एयरलाइंस ने उदयपुर और नासिक जाने वाले उड़ानों को रद्द कर दिया है, जो समर शेड्यूल में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका माना जा रहा है. एयरलाइन्स की वेबसाइट पर नासिक और उदयपुर की फ्लाइट की जानकारी उपलब्ध नहीं है. ऐसी सूचना है कि समर शेड्यूल में इंदौर से सीधे जलगांव और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू होगी और कंपनी जलगांव और हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी.

Feb 12, 2026 11:55 (IST)

PPC Chief Jitu Patwari: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र, बजट सत्र के पहले गरमाई सियासत

MP Assembly Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश की सियायत में गर्माने लगी है. पीपीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा  है. सीएम को लिखे पत्र में पटवारी ने कहा, आपकी सरकार के बजट सत्र में ऐसे मंत्री उपस्थित रहेंगे, जिनकी मंत्री मंडल में उपस्थिति अब उपयोगिता से उत्तर मांग रही है. पटवारी ने मंत्री विजय शाह पर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके मंत्रिमंडल में मौजूद मंत्री विजय शाह देश की बेटी और भारतीय सेना  के अपमान के गंभीर आरोप हैं. जबकि छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से दर्जनों मासूम बच्चों की मौत हुई लेकिन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी बजट सत्र में शामिल होंगे, इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत हुई , कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि, यह शर्मनाक की ऐसे मंत्री अभी भी पद पर बने हुए हैं. 

Feb 12, 2026 11:08 (IST)

Vande Matram Geet: सीएम मोहन ने वंदेमातरम् गायन के संदर्भ में लिए गए गृह मंत्रालय के निर्णय का स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन के संदर्भ में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सरकार दिए वंदे मातरम गायन लेकर लिए गए फैसले का मध्य प्रदेश में त्वरित रूप से पालन होगा.

Feb 12, 2026 10:15 (IST)

Traders Consumed Poison: सूदखोरों से तंग आकर इंदौर व्यापारी ने खाया जहर, जहर खाने से पूर्व सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

Indore Crime: इंदौर के व्यापारी मोहसिन ने सूदखोरों की धमकी से तंग आकर जहर खा लिया. जहर खाने से पहले व्यापारी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मृतक ने सूदखोर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. व्यापारी के मुताबिक उसने कारोबार के लिए 10 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, लेकिन बदले में अबतक वह 60 लाख रुपए चुका है, लेकिन गिरवी में रखे उसके घर के पेपर नहीं नहीं मिल रहे हैं. व्यापारी ने सूदखोर पिता-पुत्र मोहसिन मुन्ना और शकील चौधरी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. जहर खाने वाले व्यापारी मोहसिन को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया है.

Feb 12, 2026 10:00 (IST)

Poor family Girls Marriage: महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा बागेश्वर धाम में 300 से अधिक निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह

Mahashivratri Parv: महाशिवरात्रि पर्व पर छतरपुर स्थित बाबा बागेश्वर धाम में 300 से अधिक निर्धन बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. बागेश्वर धाम में 10 दिवसीय विवाह महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है.

Feb 12, 2026 09:44 (IST)

Threat from Lawrance Gang: अशोकनगर के नामी व्यापारी को मिली लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अशोकनगर जिले के एक नामी व्यापारी को इंटरनेशनल गैग लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने की खबर है. धमकी खुद को लॉरेंस गैंग का गुर्गा बताने वाले किसी हरि बॉक्सर द्वारा दी गई है. बताया गया है नामी व्यापारी अंकित अग्रवाल को मिली इंटरनेशनल कॉल के जरिए धमकी दी गई है. मामले पर एडिशनल एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं ये AI जनरेट वॉइस मैसेज तो नहीं है.

Feb 12, 2026 09:33 (IST)

Indore College: इंदौर के निजी कॉलेज के कैंटीन में बच्चों को परोसा जाता है आवारा कुत्तों का जूठा समोसा

इंदौर के एक निजी कॉलेज के कैंटीन में बच्चों को आवारा कुत्तों का जूठा समोसा परोसा जाता है. कैंटीन में बच्चों को परोसने वाले समोसों पर मुंह मारते आवारा कुत्तों का एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे समोसा वाले के झोले में रखे समोसे को आवारा कुत्ता मुंह लगा रहा है. यह बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कतई जानलेवा है. वायरल वीडियो वैष्णव कॉलेज कैंटीन का बताया जा रहा है.

Feb 12, 2026 09:01 (IST)

Bharat Band Today: आज केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल, श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर बंद का आह्वान

केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया. अखिल भारतीय आम हड़ताल का आह्वान का असर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में असर दिख रहा है. संगठन श्रमिक कानून लागू करने सहित अन्य माँगीं को लेकर हड़ताल बुलाया है. हड़ताल का असर बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों में  दिखेगा. इस हड़ताल का ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी समर्थन किया, जिसके चलते एमपी की 6 हज़ार बैंक शाखाओं पर असर होगा. हड़ताल का असर स्कूल, कॉलेजों, रेल परिवहन पर नहीं दिखेगा.

Feb 12, 2026 08:38 (IST)

Ragging In Jiwaji University: UGC में पहुंचा जीवाजी विवि में "रैगिंग" का मामला, जांच में सही मिले आरोप

ग्वालियर जिले में स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी ने रैंगिग मामला यूजीसी में पहुंच गया, जहां मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप सही पाए गए हैं. मामले में यूनिवर्सिटी ने बड़ा एक्शन लेते हुए 3 छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया है, जबकि, 4  छात्रों को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सस्पेंड ओर हॉस्टल से निकाले छात्रों को चेतावनी दी गई है. छात्रों को चेतावनी दी गई है कि नियमों के उल्लंघन करने पर केस पुलिस को सौंपा जाएगा.  नैक से A डबल प्लस का दर्जा प्राप्त जीवाजी यूनिवर्सिटी में मारपीट ओर रैगिंग के केस नहीं थम रहे हैं, जहां अब तक UGC में  रैगिंग 3 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं.

Feb 12, 2026 08:23 (IST)

Gwalior Viral News: ग्वालियर में नशे में धुत्त युवक सांड पर सवार हो गया, सिगरेट पीते हुए करने लगा सवारी

ग्वालियर जिले में एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें नशे में धुत्त युवक सांड की सवारी हुए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में नशेड़ी युवक सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा है. गनीमत रही कि सांड बिफरा नहीं वरना बडा हादसा हो सकता था. सांड की सवारी करने से पहले युवक ने  सांड के पैर छुए, फिर उसके माथे को अपने सिर को लगाया और फिर फुर्ती से उसकी पीठ पर सवार हो गया वीडियो इंटरनेट पर खूबर वायरल हो रहा है. 

Feb 12, 2026 07:10 (IST)

Jashpur News: शासकीय स्कूल में छात्रों को बाइबिल बांटे गए, 14 छात्रों के बैग से मिली किताब. टीचर-प्रिंसिपल को शो-कॉज नोटिस,

छत्तीसगढ़ सीएम के गृह जिले जशपुर में स्थित एक शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को वहां पढ़ा रहे एक शिक्षक द्वारा बाइबल की पुस्तकें बांटने का मामला सामने आया है. फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में तैनात शिक्षक ने बीते 10 फरवरी को छात्र-छात्राओं को बाइबिल की पुस्तकें बांटी. छात्र-छात्राओं के बैग की जांच की गई, तो कुल 14 नग बाइबिल की पुस्तकें बरामद की गईं. मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने संबंधित शिक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है.