3 years ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Madhya Pradesh) डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उज्जैन में दीपोत्सव कार्यक्रम (Deepotsav Program) के लिये गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा के बाद कहा कि अच्छे काम की शुरूआत होते ही लोग जुड़ते चले जाते हैं. इसके साथ ही उन्हाेंने ऐलान करते हुए कहा कि उज्जैन में आगामी 9 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम में 27 लाख दीप प्रज्वलित किये जायेंगे. इसमें 25 हजार वॉलेंटियर, 200 से ज्यादा सामाजिक संगठन, एनएसएस (NSS), एनसीसी (NCC) के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन मिलकर क्षिप्रा नदी (Kshipra River) के सभी घाटों पर दीप प्रज्वलन करेंगे.

गुड़ी पड़वा-उज्जैन गौरव दिवस के अवसर पर होगा शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्वलन की परम्परा है दीप ज्योति परमात्मा से जोड़ती है. उन्होने नागरिकों से अपील की कि आगामी 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा एवं उज्जैन गौरव दिवस के अवसर पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में सहभागी बनकर धार्मिक, सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध करें.

डॉ मोहन यादव ने कहा कि शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में उज्जैन के सभी धर्मप्राण नागरिक सहभागी बनकर विश्व रिकार्ड बनाने में सहयोग करें. उन्होने कहा कि इस बार भूखी माता मन्दिर घाट पर भी दीप प्रज्वलन किया जायेगा. रामघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. सार्वजनिक स्थलों एवं घर-घर दीप प्रज्वलन कर इस दीपोत्सव को उज्जैनवासी यादगार बनायेंगे.

ये भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, जानें मध्य प्रदेश में क्या है फ्यूल के ताजा रेट?

Feb 23, 2024 23:45 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: तीन दिवसी मैनपाट महोत्सव हुआ शुरू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

Feb 23, 2024 21:12 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ के एमसीबी ज़िले में शिक्षकों की मनमानी, स्कूल के बच्चे भर रहे हैं पानी

Advertisement
Feb 23, 2024 19:53 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: Google से पता लगा 10 मिनट में चुरा लेते थे चंदन का पेड़, खंडवा पुलिस ने हाईटेक चोर को ऐसे दबोचा

Feb 23, 2024 19:23 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: जशपुर पुलिस को बड़ी कमयाबी, धोखे से अर्टिगा गाड़ी लूटने वाले 3 आरोपियों में से 1 पर कसा शिकंजा

Feb 23, 2024 18:27 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचें दामाखेड़ा, कहा- सबके साथ और सहयोग से प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे

Feb 23, 2024 17:09 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले BJP के 'चाणक्य' अमित शाह का महत्वपूर्ण दौरा, 25 को आएंगे ग्वालियर

Advertisement
Feb 23, 2024 16:34 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: MP के उमरिया में जंगली हाथी ने मचाया कहर, हमला कर दो लोगों को किया घायल

Feb 23, 2024 14:00 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बलौदा बाजार पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, दामाखेड़ा मेला में होंगे शामिल

Advertisement
Feb 23, 2024 13:54 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम कमलनाथ

Feb 23, 2024 12:50 (IST)

Chhattisgarh Assembly Session 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में 3 बैगा आदिवासी की आग लगने की वजह से मौत का मामला उठाया

Feb 23, 2024 12:46 (IST)

Chhattisgarh Assembly Session 2024: कवर्धा के पंडरिया में बैगा जनजाति के तीन लोगों की मौत पर स्थगन प्रस्ताव

Feb 23, 2024 12:42 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: पांडुका थाना का कुटेना के ग्रामीणों ने किया घेराव, मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

Feb 23, 2024 12:36 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates:अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही, सोनोग्राफी के लिए 1 घंटे तक लाइन में खड़ी रही महिला, नवजात की मौत

Feb 23, 2024 12:31 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: विदिशा में वन विकास निगम की महिला को ग्रामीणों ने रात के अंधेरों में बनाया बंधक, वीडियो में रिहाई की गुहार लगाते दिखीं महिला

Feb 23, 2024 12:28 (IST)

Chhattisgarh Assembly Session 2024: सत्र के 14वें दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा शोध पीठ के संचालन का मुद्दा

Feb 23, 2024 10:44 (IST)

Chhattisgarh Assembly Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के 14वें दिन सदन में गूंजेगा शिक्षा और स्वास्थ्य का मामला

Feb 23, 2024 10:37 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: आज उज्जैन में बैठक लेंगे सीएम मोहन यादव

Feb 23, 2024 10:31 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: कैबिनेट मंत्री विजय शाह का वेयरहाउस हुआ ब्लैकलिस्टेड, FCI ने खरीदी और भंडारण पर लगाई रोक

Feb 23, 2024 10:29 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

Feb 23, 2024 10:26 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिर का लगाया आरोप