विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2026

MP Board 12th Toppers List: खुशी और चांदनी ने मारी बाजी; यहां देखिए 12वीं की टॉपर्स लिस्ट

MP Board 12th Topper List 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है. अब सभी की नजरें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर्स पर टिकी हैं कौन बना नया स्टेट टॉपर, कौन से जिले मारी बाजी और किस संकाय के छात्र रचा इतिहास. देखिए पूरी लिस्ट.

MP Board 12th Toppers List: खुशी और चांदनी ने मारी बाजी; यहां देखिए 12वीं की टॉपर्स लिस्ट
MP Board 12th Topper List: एमपी बोर्ड 12वीं में किसने मारी बाजी, देखिए टॉपर्स लिस्ट

MP Board 12th Topper List 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर के छात्रों और अभिभावकों की नजरें स्टेट टॉपर्स पर टिकी हुई हैं. हर साल की तरह इस बार भी 12वीं के टॉपर्स ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता की नई मिसाल कायम की है. एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. जैसे‑जैसे रिजल्ट सामने आया है, वैसे‑वैसे टॉपर्स की रैंकिंग और उनके अंकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

इस साल के 12वीं टॉपर्स

हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 6 लाख 89 हजार 746 परीक्षार्थी शामिल हुए. इनमें 6 लाख 13 हजार 634 नियमित और 76 हजार 112 प्राइवेट परीक्षार्थी थे. हायर सेकेंडरी का कुल परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा. नियमित परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01, जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 30.60 दर्ज किया गया. नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 72.39, वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41 रहा. सरकारी स्कूलों का परिणाम 80.43 प्रतिशत तथा गैर-सरकारी स्कूलों का परिणाम 69.67 प्रतिशत रहा.

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 में इस बार सभी संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, कला और ललित कला व गृह विज्ञान समूह में टॉपर्स ने 500 में से लगभग पूर्णांक अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

विज्ञान समूह (Science Group)

  • विज्ञान समूह में कुणाल वैभव अग्रवाल ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर कार्तिक शर्मा रहे, जिन्हें 490 अंक मिले. तीसरे स्थान पर मिथुन जैन रहे, जिन्होंने 489 अंक अर्जित किए.
  • इसके अलावा अर्श इमरान अंसारी और कृति जैन भी 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष रैंक में शामिल रहे. विज्ञान समूह में इस बार अंतिम रैंक तक अंक काफी नजदीकी रहे, जिससे स्वस्थ प्रतियोगिता देखने को मिली.

विज्ञान-गणित समूह (Science Maths Group)

  • विज्ञान-गणित समूह में हर्षित प्रजापति ने 493 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया.
  • दूसरे स्थान पर गौरी शर्मा, डॉली पुरवार और अर्जुन गुर्जर रहे, जिन्हें 491 अंक प्राप्त हुए.
  • तीसरे स्थान पर कार्तिकेश शर्मा और मोहित केवट (490 अंक) रहे. इस समूह में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा.

वाणिज्य समूह (Commerce Group)

  • वाणिज्य समूह में इस बार पहला स्थान दो छात्रों ने संयुक्त रूप से हासिल किया.
  • चैतन्य विश्वकर्मा और खुशी राय झारिया ने 494 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान पाया.
  • दूसरे स्थान पर मु. खुशाल, आदि माखिजा और केशव पटेल रहे, जिन्हें 489 अंक मिले.
  • तीसरे स्थान पर शुभी गर्ग, छवि अग्रवाल, सानिया गुप्ता और रुचि सिलावट सहित कई विद्यार्थी 488 अंकों के साथ रहे, जिससे वाणिज्य समूह में बहुचर्चित टॉपर सूची सामने आई.

कृषि समूह (Agriculture Group)

  • कृषि समूह में दुलारी राजपूत और चंचल कुशवाह ने 493 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया.
  • दूसरे स्थान पर श्रीति कुशवाह (488 अंक) रहीं.
  • तीसरे स्थान पर संजना धाकड़ (487 अंक) रहीं, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर कई विद्यार्थियों ने 485 से 484 अंक के बीच स्थान बनाया.

ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह (Fine Arts & Home Science Group)

  • इस समूह में शाइस्ता कुरैशी ने 485 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया.
  • दूसरे स्थान पर शेहशा कुरैशी रहीं, जिन्हें 479 अंक मिले.
  • तीसरे स्थान पर मकमूल अख्तर ने 478 अंक प्राप्त कर टॉप थ्री में जगह बनाई.

कला समूह (Humanities Group)

  • कला समूह में सृति तोमर और आकाश अहिरवार ने 489 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया.
  • दूसरे स्थान पर अजय कुमार रावत और आशिक खूंटी (488 अंक) रहे.
  • तीसरे स्थान पर दीपक रावत (487 अंक), जबकि चौथे स्थान पर सौरभ सिंह डुढ़िया और नीरज कुमार (486 अंक) रहे.

इस वर्ष खास बात यह रही कि अधिकांश संकायों में टॉपर्स के अंक 490 के आसपास रहे. कई समूहों में संयुक्त रैंक देखने को मिली, जिससे साफ है कि प्रतियोगिता पहले से अधिक कड़ी हो गई है.
 

हायर सेकेंडरी टॉपर और जिलावार परिणाम

हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश स्तर की प्रावीण्य सूची में 221 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया, जिनमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं. जिलावार परिणाम में झाबुआ जिला 93.23 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहा. इसके बाद अनूपपुर (93.04%) और नरसिंहपुर (92.62%) रहे. भोपाल जिला 68.61 प्रतिशत परिणाम के साथ रहा.

पिछले साल (2025) के 12वीं स्टेट टॉपर्स ने किया था शानदार प्रदर्शन

अगर पिछले साल की बात करें तो एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. साइंस (मैथ‑साइंस) में मैहर की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया था. वे 2025 की स्टेट टॉपर रहीं और उनकी सफलता पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी. वहीं कॉमर्स में रिमझिम करोठिया ने 491 अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में टॉप किया. उनकी सफलता ने कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों को नई प्रेरणा दी. आर्ट्स यानी कला संकाय में अंकुर यादव ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था.

कृषि और अन्य संकाय

कृषि: हरिओम साहू  486 अंक
जीव विज्ञान: गार्गी अग्रवाल  484 अंक
गृह विज्ञान: योग्यता टंक  478 अंक

इन सभी छात्रों ने यह साबित किया कि नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है.

‘बेस्ट ऑफ टू' नियम से टॉपर्स को भी फायदा

एमपी बोर्ड द्वारा लागू किए गए ‘बेस्ट ऑफ टू' नियम से छात्रों को राहत मिली है. अगर कोई छात्र किसी विषय की परीक्षा दो बार देता है, तो बेहतर अंक ही फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाते हैं. इससे टॉप रैंक पाने वाले छात्रों को भी अपने अंकों को और बेहतर करने का अवसर मिलता है.

यह भी पढ़ें : MPBSE Result 2026: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज; 11 बजे जारी होंगे नतीजे, यहां जानें चेक करने की प्रोसेस

यह भी पढ़ें : MP Board 12th Topper List: प्रियल से लेकर अंकुर तक, किसने कितने अंकों के साथ बनाई टॉपर्स लिस्ट में जगह

यह भी पढ़ें : MP Board 12th Topper: 500 में 492 अंक लाकर प्रियल द्विवेदी बनीं 12वीं टॉपर, इनको दिया सफलता का श्रेय

यह भी पढ़ें : MP Board 5th & 8th Result: 23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5वीं-8वीं का बोर्ड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com