MP BJP Mahila Morcha President Ashwini Paranjape: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की है. महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे को बनाया गया. वहीं घोषणा के बाद मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कमान संभाल ली है. इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने एनडीटीवी से खास बातचीत की.
नई प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने संभाली कमान
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी कैडर-बेस्ड पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसके अनुरूप वो पूरे प्रदेश का दौरा करेंगी और महिला मोर्चा को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगी.
अश्विनी परांजपे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारी वंदन बिल जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा, “नारी का विकास और महिलाओं का सशक्तिकरण किस तरह मल्टी-डायमेंशनल रूप से आगे बढ़ाया जाए, इस दिशा में ठोस काम किया जाएगा.”
अश्वनी परांजपे का ऐसा है राजनीतिक सफर
एमपी में बीजेपी महिला मोर्चा की कमान संभालने वालीं अश्वनी साल 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के बाद प्रदेश मंत्री रहीं. उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भी नियुक्त किया गया. साल 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चुनाव की बागडोर अमेठी में संभाली थी. अश्वनी परांजपे 2015 में महिला मोर्चा की सदस्य बनी, और फिर इसी साल जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी.
ये भी पढ़ें: Dhan Kharidi 2025: MP में इस दिन से शुरू होगी धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी, किसानों को मिलेगा उपज का इतना दाम