Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में दिनों ओले-आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है. शनिवार को ग्वालियर, भिंड, बैतूल, मुरैना, बड़वानी समेत प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे. इससे सड़कों से लेकर खेतों तक सफेद चादर बिछ गई. वहीं ग्वालियर में बेमौसम आफत से 6 लोग घायल हो गए. वहीं रीवा में बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने रविवार, 5 अप्रैल के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.
MP के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज ग्वालियर, भिंड समेत 27 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है, जिसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना, दतिया, निवाड़ी, सिंगरौली, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और पांढुर्णा शामिल हैं. इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में 30 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. प्रदेश में मौसम का ये हाल साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) के एक्टिव होने के कारण हुआ है.
भारी ओलावृष्टि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है. चना सब्जी और अन्य फसलों को भी नुकसान की आशंका है.
11 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने के आसार
प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी के चलते मौसम में बदलाव देकने को मिल रहा है. IMD के अनुसार, 11 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर नजर आएगा, जिसके चलते बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है.
भिंड में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत
शनिवार को भिंड में तेज आंधी बारिश का कहर देखने को मिला. यहां पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय सिंह राजावत की के रूप में हुई है. बारिश से बचने के लिए युवक नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था. यह घटना रौंन थाना क्षेत्र के मढ़ी जैतपुरा गांव की है.
MP Hailstorm: भिंड के मौ क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि.
दीवार गिरने से मासूम की जान गई, कई घायल
इसके अलावा भिंड के मौ क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के चलते एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई. इस हादसे में 9 साल की बच्ची रागिनी यादव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
बुरहानपुर में 15 मिनट की तेज आंधी ओलावृष्टि से एक दर्जन गांव में केला-मक्का और गेंहु की फसल तबाह.
ग्वालियर में लगभग 2.5 सेंटीमीटर व्यास के ओले गिरे.
नरसिंहपुर जिले के सालीचौका से लगे ग्राम बांसुरिया और जमाडा सहित आसपास के कई गांव में जमकर ओले बरसे. करीब 15–20 मिनट तक ओलों ने कहर बरपाया.
अशोकनगर जिले में भी ओलावृष्टि ये भयानक तस्वीर मुंगावली ब्लॉक के दमदमा गांव की है. राजपुर के आसपास बामौरा गांव में भी ओलावृष्टि हुई है.
ये भी पढ़ें: Anuppur Building Collapse:अनूपपुर में 5 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोग मलबे में दबे, देखें तस्वीरें