मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया. इससे चारों की ही मौत हो गई है. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लिया है.
मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवार गांव का है. जहर खाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. मृतकों की पहचान अनिता सिंह (32), बेटी अर्पिता (2 वर्ष), कृष्णकुमारी (4) और रितिका (7) के रूप में हुई है.
महिला का पति पेशे से ड्राइवर है, जो बाहर नौकरी करता है. घटना के समय महिला अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही थी. जहर खाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें- सतना एक्सीडेंट: 18 दिन पहले हुई थी दो भाइयों की शादी, अब एक साथ उठी अर्थी, दो सगी बहनों का उजड़ा सुहाग