विज्ञापन

3 दिन से MP के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में थमा मानसून, आज 43 जिलों में बारिश की संभावना

प्रदेश में मानसून 24 जून को एंट्री कर चुका है पर ज्यादातर हिस्सा अभी इंतजार कर रहा है, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 43 जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

3 दिन से MP के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में थमा मानसून, आज 43 जिलों में बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अभी नहीं पहुंचा मानसून.

मानसून ने मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में एंट्री मार ली है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद थम गया है. पिछले 3 दिन से मानसून के आगे बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगर आगे बढ़ता है तो पहले यह भोपाल-उज्जैन संभाग में पहुंचेगा. इसके बाद ग्वालियर-चंबल में दस्तक देगा.

प्रदेश में वैसे मानसून 24 जून को दस्तक दे चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा अभी भी मानसून का इंतजार कर रहा है. वहीं, मौसम विभाग अगले कुछ घंटों में 43 जिलों में बारिश की संभावना जता चुका है.

ये हैं 43 जिले, जहां आज बारिश की संभावना

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन,उज्जैन रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, न्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंपुर, छिंदवाड़ा, पांढर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में बारिश होने का अनुमान है.

इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल 

देवास जिले में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक घर का हिस्सा ढह जाने से 55 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा खटाम्बा गांव में उस समय हुआ, जब एक परिवार के घर में एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज चल रहा था.

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान घर की गैलरी का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया जिससे इसके नीचे भोजन कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं. जिला चिकित्सालय के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद भगवंता बाई (55) और उनकी बेटी लक्ष्मी बाई (40) को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close