MP में हीटवेव खत्म, आंधी-बारिश से लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; यहां जानिए अपने जिले का हाल

मध्य प्रदेश में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इसके अलावा तेज आंधा-बारिश के चलते यहां का पारा भी लुढ़क गया है. हालांकि इस बार एमपी में मानसून की लेट एंट्री होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है. वहीं अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया गया है. रविवार को यहां दिन का तापमान 42 डिग्री से नीचे आ गया. सोमवार, 1 जून को भी प्रदेश के कई शहरों में सुबह से ही तेज आंधी के साथ बारिश हुई. 

एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

इदर, मौसम विभाग ने भी जून के शुरुआती 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, धार और खरगोन में ओला और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है. 

Advertisement

आंधी-बारिश से लुढ़का पारा

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान शाजापुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पचमढ़ी में पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजगढ़ में पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नरसिंहपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 39.4 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 39.2 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में पारा 39 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 39 डिग्री सेल्सियस, सागर में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस और दतिया में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं एमपी के बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे कम 36.3 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर-उज्जैन में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इन जिलों में जमकर हुई बारिश

अशोकनगर जिले में आज सबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. यहां तेज आंधी और तूफान के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. बता दें कि मई महीने में जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप देखने को मिला. वहीं 44 डिग्री तापमान के बीच लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था. रविवार की रात बुरहानपुर में भी आधे घंटे तक तेज आंधी के साथ बारिश हुई. हालांकि तेज आंधी के चलते यहां केला की फसल को काफी नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें: सीधी में घर में सो रहे पति-पत्नी को हाथियों ने कुचला, शव क्यों नहीं उठा रहे ग्रामीण 

ये भी पढ़ें: भिंड में इंदौर मर्डर का बदला! अज्जू भदौरिया पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, गैंगवार CCTV में कैद 

Topics mentioned in this article