सीएम यादव के बेटे-बहू ने की बैलगाड़ी की सवारी, शादी से पहले निभाई अनूठी रस्में- VIRAL VIDEO

उज्जैन में Mohan Yadav Son Wedding का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब दूल्हा-दुल्हन ने Bullock Cart Wedding Entry की. डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता की यह अनूठी रस्में Viral Wedding Moments बन गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mohan Yadav Son Wedding: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी का रंग पूरे शहर में दिखाई दे रहा है. परंपरा और आधुनिकता के संगम वाली इस शादी की एक झलक तब खूब वायरल हो गई, जब दूल्हा-दुल्हन बैलगाड़ी में बैठे हुए नजर आए. शादी से पहले निभाई जा रही ये अनूठी रस्में सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई हैं.

बैलगाड़ी में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और दुल्हन डॉ. इशिता यादव ने बैलगाड़ी में बैठकर एंट्री की. दोनों ने चश्मा लगाकर बैलगाड़ी पर खड़े होकर फोटो और वीडियो भी बनवाए. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया. 

Advertisement

रविवार को सामूहिक सम्मेलन में होंगे फेरे

सांवरा खेड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 22 जोड़े एक साथ विवाह करेंगे. इन्हीं में से एक जोड़ा अभिमन्यु और इशिता भी हैं. बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन में पूरे क्षेत्र का माहौल शादी की खुशियों से भरा हुआ है. शुक्रवार को सीएम यादव के गीता कॉलोनी स्थित निवास पर माता पूजन से शादी की रस्में शुरू हुईं. शनिवार को भी पूजा-पाठ और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. हर रस्म में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी रही.

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने बस स्टैंड पर बनाई चाय; बेटे अभिमन्यु की शादी में पहुंचे उज्जैन, देखें रोचक Video

कार्निवाल में भी दी खास उपस्थिति

बैलगाड़ी पर सवार अभिमन्यु और इशिता शनिवार को अथर्व होटल के पीछे मैदान में हो रहे कार्निवाल में भी पहुंचे. दूल्हा-दुल्हन को देखकर लोग उत्साहित हो उठे. उनकी इस अनोखी एंट्री ने पूरा माहौल और भी खुशगवार बना दिया. शादी के पांच दिन के कार्यक्रम में शनिवार की रात महिला संगीत का आयोजन होगा. परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों ने इसके लिए खास तैयारियां की हैं. संगीत की यह शाम शादी के माहौल को और रंगीन बनाने वाली है.

Advertisement

वीआईपी मेहमानों के लिए भव्य रिसेप्शन

रविवार को विवाह की रस्में पूरी होने के बाद रात में अथर्व होटल में भव्य रिसेप्शन रखा गया है. इसमें मंत्री परिषद, 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल और कई विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे. बड़े स्तर पर होने वाला यह आयोजन शादी को और भी खास बनाने वाला है.

ये भी पढ़ें- थाने में दो महिलाओं में मारपीट! एक-दूसरे के पति के साथ अवैध संबंध का आरोप, देखें VIDEO

Advertisement