विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Rewa minor Girl Gang Rape Case:रीवा के सजंय गांधी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, वारदात में 5-6 लोगों के शामिल होने की आशंका

Rewa Hospital Minor Girl Gang Rape:प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.शुरू में अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन भी एक्टिव हुआ है. हालांकि परेशानी ये है कि पीड़ित नाबालिग और उसके परिजन अब तक सामने नहीं आए हैं.

Rewa minor Girl Gang Rape Case:रीवा के सजंय गांधी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, वारदात में 5-6 लोगों के शामिल होने की आशंका

Rewa Hospital Gang Rape Case: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रीवा के संजय गांधी अस्पताल के गांधी स्मृति चिकित्सालय में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. आरोप है कि अस्पताल के ईएनटी विभाग और किचन के बीच बने गलियारे में इस वारदात को अंजाम दिया.नाबालिग पीड़ित की मां अस्पताल के ईएनटी विभाग में भर्ती थी और उनकी देखभाल के लिए मौजूद थी. आरोप है कि इस वारदात को 8-9 जून की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया है. लेकिन अभी तक न तो पीड़ित पक्ष सामने आया है न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. हालांकि मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस-प्रशासन एक्टिव हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने वारदात के दिन तैनात ड्यूटी CMO को शो कॉज नोटिस जारी कर पूछा है कि इस वारदात पर उन्होंने क्या एक्शन लिया था?

वारदात के बाद से पीड़ित और परिजन गायब 

मामला 8 और 9 जून की दरमियानी रात का है.यहां सीधी जिले की रामपुर नैकिन की रहने वाली ईएनटी विभाग में एडमिट थी. उनकी देखभाल के लिए उनकी नाबालिग बेटी भी मौजूद थी. आरोप है कि इसी लड़की के साथ देर रात कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए. बाद में पीड़ित की हालत बिगड़ी तो उसके परिजन उसे स्ट्रेचर पर अस्पताल ले आए. CCTV फुटेज में स्ट्रेचर पर लेटी लड़की और उसके परिजन दिख भी रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि इसके बाद से लड़की और उसके परिजन गायब हैं. 

वारदात में 5-6 लोग हो सकते हैं शामिल

Hospital Minor Girl Gang Rape Case में आरोप है कि वारदात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मिल गई थी लेकिन उसने मामले को दबाने की कोशिश की. चूंकि ये इलाका  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का है इसलिए भी अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की. हालांकि बाद में मीडिया में मामला आने के बाद प्रशासन से लेकर अस्पताल प्रबंधन तक सक्रिय हुआ है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात में अस्पताल के गार्ड, वार्ड ब्वॉय और आउटसोर्स कर्मचारी समेत 5-6 लोग शामिल हो सकते हैं. जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने अपील की है कि जो भी पीड़ित है वो और उनके परिजन सामने आएं ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके.

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है क्योंकि लड़की की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे वापस अस्पताल लेकर आए थे. संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने NDTV से बातचीत में पुष्टि की है कि नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों के दुष्कर्म की बात सामने आई है. वो मामले की जांच करा रहे हैं. वे भी बताते हैं कि लड़की एडमिट हुई थी लेकिन फिर कहां चली गई ये पता नहीं चल पा रहा है. 

मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है: जीतू पटवारी

Minor Girl Gang Rape Rewa Case के सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- रीवा जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर ने एक बार फिर मध्यप्रदेश के जंगलराज की भयावह तस्वीर सामने ला दी है. यह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला है.स्वास्थ्य विभाग के मंत्री भी राजेंद्र शुक्ल ही हैं और जिस अस्पताल में गैंगरेप की वारदात हुई है, उस अस्पताल का अधीक्षक राजेंद्र शुक्ल का भांजा राहुल मिश्रा है. उप मुख्यमंत्री पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: बड़े भाई का सनसनीखेज खुलासा, सोनम ने शादी के पहले सोच लिया था कि राजा को उतारेंगे मौत के घाट!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com