विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2024

Morena: टॉफी का लालच देकर बच्चे को मंदिर के पीछे ले गया नाबालिग, फिर कर दिया ये काम 

MP Crime News: मुरैना में एक 5 साल के मासूम बच्चे के साथ रेप की घटना हुई है. इस घटना को अंजाम देने वाला नाबालिग लड़का फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

Morena: टॉफी का लालच देकर बच्चे को मंदिर के पीछे ले गया नाबालिग, फिर कर दिया ये काम 

Rape of innocent child: मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena)जिले के एक गांव में मासूम बच्चे से दुष्कर्म (Rape)का मामला सामने आया है. यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था. पूरा मामला जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र का है. बच्चे के पिता ने अपचारी बालक के परिजनों पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं. 

ये है पूरा मामला 

दरअसल मुरैना (Morena जिले के एक गांव का रहने वाला 5 साल का एक मासूम बच्चा शुक्रवार को अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था. इस बीच गांव का ही रहने वाला 15 साल का एक लड़का भी वहां पहुंचा. उसने पहले तो बच्ची को टॉफी का लालच दिया और साथ ले जाने की कोशिश की. लेकिन बच्ची उस लड़के के झांसे में नहीं आई और वह अपने घर चली गई. आरोपी ने बच्ची के भाई को टॉफी दिखाई तो वह साथ चला गया. आरोपी लड़का 5 साल के मासूम बच्चे को मंदिर के पीछे ले गया और इसके साथ रेप कर दिया.  जब बच्चा रोने लगा तो उसे छोड़कर भाग गया. बच्चे की बहन जब अपने भाई को लेने घर के बाहर आई तो वह बेसुध पड़ा रो रहा था. वह उसे तुरंत घर लेकर गई. जब बच्चे की मां ने उसे खून से लथपथ देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

ये भी पढ़ें Madhya Pradesh: व्यापम मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 डॉक्टरों को भेजा 7 साल के लिए जेल...

पिटाई के भी लगे आरोप 

पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि इस घटना के बाद हम आरोपी के घर भी गए थे. लेकिन उसके परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद हम सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने बच्चे का मेडिटल चेकअप कराया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में जौरा के SDOP नितिन एस बघेल ने बताया कि 5 साल के एक मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना की जांच की जा रही है. इस मामले में फरार आरोपी की तलाश कर उसे जल्द पकड़ा जाएगा.  

ये भी पढ़ें CGPSC Result: इन बदलावों के साथ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें लिस्ट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com