MP में नहीं थम रहा है रेत माफियाओं का आतंक, कार्रवाई करने पर रेंजर दीपक शर्मा को दी डंपर से कुचलने की धमकी

illegal mining news: श्योपुर में अवैध रेत के कारोवार पर सख़्ती बरतने बाले राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के अमले को रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद लगातार धमकी मिल रही है. श्योपुर में राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के रेंजर दीपक शर्मा की अवैध रेत के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं ने घड़ियाल विभाग के रेंज ऑफिस में घुसकर रेंजर दीपक शर्मा और उनकी टीम को घेरते हुए जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MP में नहीं थम रहा है रेत माफियाओं का आतंक, रेंजर दीपक शर्मा को दी डम्पर से कुचलने की दी घमकी
ajay Rathore

Illegal Minning in madhya Pradesh: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दखल के बाद भी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रेत माफियाओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला श्योपुर का है. यहां राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के अमले को अवैध रेत उत्थखनन के खिलाफ कार्रवाई करना पड़ रहा भारी पड़ रहा है. दरअसल, श्योपुर में घड़ियाल विभाग के दफ्तर में देर रात रेत माफिया घुस आए. इस दौरान इन माफियाओं ने रेंजर दीपक शर्मा को घेर कर धमकाते हुए न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि कार्रवाई नहीं रोकने पर डंपर से कुचलने की दी धमकी भी दी.

ग्वालियर चंबल में रेत माफिया के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. मुरैना में रेत माफिया के ट्रैक्टर ने वन रक्षक की कुचल कर हत्या कर दी थी. इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी रिपोर्ट तलब की है. इसके बाद भी श्योपुर में रेत माफियाओं की दबंगई देखने को मिली है. दरअसल, श्योपुर में रेत के अवैध उत्थखनन और परिवहन पर सख़्ती दिखाने बाले राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग की अवैध रेत के कारोवार पर नकेल कसने की कार्यवाही के बाद रेत माफिया बोखलाए हुए हैं.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं बदले हालात

श्योपुर में अवैध रेत के कारोवार पर सख़्ती बरतने बाले राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के अमले को रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद लगातार धमकी मिल रही है. श्योपुर में राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के रेंजर दीपक शर्मा की अवैध रेत के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं ने घड़ियाल विभाग के रेंज ऑफिस में घुसकर रेंजर दीपक शर्मा और उनकी टीम को घेरते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान रेंजर दीपक शर्मा से अभद्रता करते हुए गाली गलौज भी की गई. रेत माफियाओं ने रेंजर दीपक शर्मा को अवैध रेत की खुदाई के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को रोकते हुए आगे से कोई भी कार्रवाई नहीं करने की धमकी दी. इसके साथ ही रेत माफियाओं ने रेंजर दीपक शर्मा को अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर डंपर के नीचे दवा कर जान से मारने की धमकी भी दी.

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोतवाली थाना के टीआई सत्यम गुर्जर ने बताया कि घड़ियाल विभाग के दफ्तर में घुसे रेत माफियाओं के रेंजर दीपक शर्मा को धमकाते हुए वीडिओ भी सामने आया है, जिसमें बोखलाए हुए रेत माफिया रात के अंधेरे में सरकारी दफ्तर में घुसकर खुले आम रेंजर से गाली गलौज करते हुए और उन्हें मारने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं. इस घटना से आहत होकर राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के रेंजर दीपक शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ श्योपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ेंः सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 3 मजदूारों की मौत, 8 गंभीर, कई के घायल होने की खबर 

रेंजर की शिकायत के बाद श्योपुर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के साथ दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. श्योपुर में रेंजर के साथ रेत माफियाओं की खुली गुंडागर्दी की इस घटना ने साफ कर दिया है की ग्वालियर चंबल में रेत माफिया के हौसले अब भी बुलंद हैं .

यह भी पढ़ेंः  पति को कंधे पर घुमाया फिर मुंडन; झाबुआ के बालावास में भीड़तंत्र ने दी महिला को अमानवीय सजा, कैसे होगा नारी वंदन

Advertisement
Topics mentioned in this article