मनीष पटेल रीवा जेल में: फिर भी फेसबुक पर धड़ाधड़ अपलोड हो रहे 'पोक्कभान' के कॉमेडी VIDEO!

एमपी के रीवा में मशहूर यूट्यूबर मनीष पटेल उर्फ 'पोक्कभान' ने 27 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.  ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में 4 महीने से फरार चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मनीष पटेल 'पोक्कभान' के वीडियो में सह-कलाकार अमृता सिंह-इशिका सिंह अक्‍सर द‍िखती हैं. इनके साथ केमिस्ट्री देख दर्शक इन्हें ही उनकी असली पत्नी समझ लेते हैं.
Facebook/ManishPatelRewa

मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर मनीष पटेल उर्फ 'पोक्कभान' इन दिनों सलाखों के पीछे हैं. उन पर ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का गंभीर आरोप है. रीवा पुलिस पिछले करीब चार महीनों से मनीष पटेल की तलाश में जुटी थी. लेकिन अब इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है. जेल जाने के बावजूद मनीष पटेल के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार नए कॉमेडी वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं.

27 मई को किया था कोर्ट में सरेंडर

एनडीटीवी से बातचीत में रीवा सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मनीष पटेल ने 27 मई को रीवा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया.

Advertisement

जेल में इंटरनेट या टीम का कमाल? उठ रहे सवाल

मनीष पटेल की गिरफ्तारी और रीवा सेंट्रल जेल जाने के बाद भी उनका सोशल मीडिया अकाउंट लगातार अपडेट हो रहा है. फेसबुक पर उनके करीब 3.9 मिलियन (39 लाख) फॉलोअर्स हैं, जहां धड़ाधड़ कॉमेडी वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं. 28 मई की दोपहर करीब 1 बजे उनके पेज पर एक नया वीडियो अपलोड हुआ, जिसका कैप्शन है-'सिलाई की दूकान खोलने के बाद'. 

यह भी पढ़ेंManish Patel Rewa: मनीष पटेल रीवा 'पोक्कभान' ने किया सरेंडर, 4M फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर का पूरा केस क्‍या? 

इससे ठीक सात घंटे पहले फेसबुक पर 'समोसा की दुकान खोलने के बाद' शीर्षक से एक और वीडियो अपलोड किया गया था. मनीष के जेल में होने के बावजूद इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या जेल के अंदर मनीष पटेल तक इंटरनेट और मोबाइल की पहुंच है, या फिर उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी टीम पहले से तैयार (शेड्यूल) वीडियो को अपलोड कर रही है.

कौन हैं मनीष पटेल रीवा?

मनीष पटेल रीवा जिले के खुटहा गांव के निवासी हैं और एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं. वे अपनी स्थानीय बघेली भाषा में मजेदार कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं. इसी साल 29 जनवरी 2026 को उन्होंने एक कॉमेडी वीडियो जारी किया था, जिसमें ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. इस वीडियो के खिलाफ समाज में भारी आक्रोश फैला और शिकायत दर्ज होने के बाद आखिरकार वे रीवा सेंट्रल जेल पहुंच गए.

Advertisement

मनीष पटेल की पत्नी कौन?

मनीष पटेल की असल वैवाहिक जिंदगी या उनकी असली पत्नी के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, वे अपने वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में अक्सर अमृता सिंह और इशिका सिंह जैसी सह-कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं. वीडियो में उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री देखकर कई बार दर्शक इन्हें ही उनकी असली पत्नी समझ लेते हैं, जबकि असलियत में ये केवल उनकी साथी कलाकार हैं.

साथ में रीवा से जावे अंसारी का इनपुट

यह भी पढ़ेंIPS अफसरों की विदाई: MP कैडर के इन 5 आईपीएस का 1966 कनेक्शन कर देगा हैरान

Topics mentioned in this article