Drug Racket Mandsaur: मंदसौर में 2000 किलो ड्रग केमिकल बरामद; मकान से मिली बड़ी खेप, NDPS एक्ट में केस दर्ज

Mandsaur Police Drug Raid: मंदसौर के यशोधर्मन नगर क्षेत्र में पुलिस ने मकान से 1886.6 किलो प्रतिबंधित केमिकल बरामद किया. आरोपी श्रेयांस मोगरा पर NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Drug Racket Mandsaur: मंदसौर में 2000 किलो ड्रग केमिकल बरामद; मकान से मिली बड़ी खेप, NDPS एक्ट में केस दर्ज

Mandsaur Police Drug Raid: मध्यप्रदेश के मंदसौर (Drug Racket Mandsaur) जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन 2000 किलो सिंथेटिक ड्रग MD (मेफेड्रोन) बनाने में उपयोग होने वाला प्रतिबंधित केमिकल बरामद (Mandsaur Drugs Seized) किया है. यशोधर्मन नगर थाना (Yashodharman Nagar Police Station Action) क्षेत्र स्थित विजय हाउसिंग सोसाइटी कॉलोनी के एक मकान से मिली यह भारी मात्रा पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. बरामद केमिकल की कुल मात्रा 1886.6 किलोग्राम बताई गई है, जिससे सैकड़ों किलो एमडी ड्रग तैयार की जा सकती थी.

Drug Racket Mandsaur: मंदसौर ड्रग्स केमिकल पकड़ाया

मकान मालकिन ने किया आवेदन, जांच में सामने आई सच्चाई

25 फरवरी 2026 को ललिता जैन (तरसिंग) निवासी सरकारी बाजार रोड मंदसौर ने थाना वाई डी नगर में आवेदन दिया था. उन्होंने बताया कि उनका मकान 01 जनवरी 2026 से श्रेयांस पिता धरमचंद्र मोगरा निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) के नाम किराये पर दिया गया था. ललिता जैन ने मकान का कब्जा वापस दिलाने की मांग की. इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि श्रेयांस को कुछ दिन पहले राजस्थान पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था.

Drug Racket Mandsaur: ड्रग्स केमिकल का जखीरा

ताला तोड़ा तो फैली तीखी केमिकल गंध

CSP जितेन्द्र भास्कर के अनुसार आवेदन की जांच हेतु जब थाना टीम मौके पर पहुंची और मकान के बाहर लगे ताले को तोड़ा गया, तो गलियारे में ही तेज रासायनिक गंध महसूस हुई. ड्रमों को एक‑एक कर खोला गया, जिसके भीतर तरल अवस्था में संदिग्ध रसायन पाया गया. यह वही केमिकल है, जिसका उपयोग अवैध सिंथेटिक ड्रग MD (मेफेड्रोन) बनाने में किया जाता है. पुलिस ने मौके से सभी ड्रम ज़ब्त कर लिए.

Drug Racket Mandsaur: मंदसौर में पुलिस का एक्शन

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारी मात्रा में प्रतिबंधित रसायन मिलने के बाद थाना वाई डी नगर पुलिस ने आरोपी श्रेयांस मोगरा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह रसायन कहां से खरीदा गया? क्या इसे आसपास के राज्यों में सप्लाई किया जाना था? आरोपी के अन्य नेटवर्क और सहयोगी कौन हैं?

Advertisement

पुलिस के लिए बड़ी सफलता, ड्रग नेटवर्क पर सख्ती

मंदसौर पुलिस के अनुसार बरामद केमिकल की मात्रा इतनी ज्यादा है कि इससे स्थानीय और अंतरराज्यीय स्तर पर बड़े ड्रग नेटवर्क का संचालन किया जा सकता था. जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य जगहों पर छापेमारी की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें : Drug Factory Busted: नशे की फैक्ट्री पर रतलाम पुलिस का वार; मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, 10 KG ड्रग्स समेत ये मिला

Advertisement

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action Ujjain: उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई; महंत के आश्रम में बनी होटल ढही

Advertisement

यह भी पढ़ें : Naxalites Surrendered in Kanker: कांकेर में DVCM मल्लेश और रानू पोडियाम का आत्मसमर्पण; नक्सलियों को बड़ा झटका