जेठ ने दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया वार, एक महिला ने तोड़ा दम, इसलिए बन गया 'वहशी'

MP News in Hindi: छतरपुर में एक शख्स ने अपने दो भाइयों की पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिनमें एक की मौत हो गई है. वहीं, दूसरी की हालत गंभीर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक जेठ ने दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जहां एक बहू की जान चली गई. दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. यह मामला चंदला थाना क्षेत्र के बछौंन चौकी स्थित देवरी गांव का है.

ये है पूरा मामला

मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, जो बंटवारे को लेकर 4 भाइयों में झगड़ा चल रहा था. इसको लेकर सभी में घरेलू कलह और विवाद की स्थिति बनी रहती थी. इसी बीच मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे जेठ कल्लू पाल ने घर के बाहर बैठी दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसके बाद परिजन दोनों को लवकुश नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

Advertisement

सबसे छोटे भाई की पत्नी की मौत

इस दौरान छोटे भाई अखिलेश पाल की पत्नी अनीता पाल (21) की मौत हो गई. वह छह माह की गर्भवती भी बताई जा रही है. वहीं, घायल महिला संतोषी पाल (25) पति राजाराम पाल का इलाज किया जा रहा है.

पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है. शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. इसके अलावा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, आभूषण कारोबारी और उसकी बेटी को लगी गोली