नाबालिग लड़की संग लॉज में पकड़ा गया शादीशुदा युवक, शिवपुरी में लोगों ने चप्पलों से पीटकर निकाला जुलूस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अकरम शाह को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चप्पलों से पीटकर युवक का जुलूस निकालते हुए लोग.
NDTV

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में जब एक शादीशुदा शख्स नाबालिग लड़के के साथ लॉज में पकड़ा गया तो हंगामा खड़ा हो गया. मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे जमकर पीट दिया. घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को बाजार में चप्पलों से पीटते हुए जुलूस भी निकाला और पीटते हुए कोतवाली थाने ले गए. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

आरोपी शख्स की पहचान अकरम शाह के रूप में हुई और मामला कोतवाला थाना क्षेत्र के माधव चौक चौराहे पर स्थित शिवपुरी लॉज का है.

Advertisement

2 साल पुराना है विवाद, आरोपी की पत्नी ने खोले राज

​इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब आरोपी अकरम शाह की पत्नी निशा बानो खुद अपने पति के खिलाफ सामने आ गई. निशा ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए. उसने बताया कि उसका पति पिछले दो साल से उस नाबालिग लड़की के संपर्क में है और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता है.

पत्नी का आरोप है कि उसकी सास रुखसाना बानो अपने बेटे की इन हरकतों का पूरा समर्थन करती है और उसे आर्थिक मदद भी देती है. निशा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि अकरम धर्मांतरण की बातें करता था और इस लड़की के अलावा भी 6-7 अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाए हुए था.

आरोपी की पत्नी निशा बनो बोली मैंने उसे बहुत समझाया कि हमारी भी तीन-तीन बेटियां हैं, किसी की बच्ची के साथ ऐसा मत करो, लेकिन वह घमंड में कहता था कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

लापता थी लड़की

परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की शनिवार से घर से लापता थी, जिसकी शिकायत उन्होंने देहात थाने में दर्ज कराई थी. मां ने पहले ही अकरम शाह पर शक जताया था, क्योंकि वह पूर्व में भी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. परिजनों का आरोप है कि देहात पुलिस ने उस समय सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आरोपी के हौसले बुलंद थे.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

​घटना के बाद पुलिस की लचर धाराओं में की गई कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं और नाराज लोगों का कहना है कि समय रहते अगर युवक पर पुलिस या लगाम लगाई गई होती तो यह घटना नहीं होती फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है. वहीं, इस संबंध में जब देहात थाना प्रभारी विकास यादव से संपर्क किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें- केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना: आदिवासी महिलाओं ने शुरू किया ‘फांसी सत्याग्रह'