विज्ञापन

MP में सोहागी पहाड़ पर डिलीवरी बैग में मिली लाश, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका

सोहागी पहाड़ के NH-30 मार्ग पर सड़क किनारे डिलीवरी बैग में एक युवक का शव मिला. सूचना पर सोहागी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

MP में सोहागी पहाड़ पर डिलीवरी बैग में मिली लाश, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका
रीवा में सोहागी पहाड़ पर डिलीवरी बैग में मिला शव.
NDTV

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर छिपा मिला है. पुलिस को प्रथम दृष्टया का मामला लग रहा है और शव को यहां लाकर फेंका गया है. पुलिस को लूट के बाद हत्या का भी संदेह है. हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मामला सोहागी पहाड़ के NH-30 मार्ग का है. सड़क किनारे पहाड़ पर डिलीवरी बैग में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. मृतक युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों और क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

युवक की हत्या कहीं और की?

पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को सोहागी पहाड़ में लाकर डंप किया गया हो सकता है. लूट के बाद हत्या की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है. हालांकि, युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

यूपी की सीमा भी है पास

सोहागी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा होने के कारण पुलिस अंतरराज्यीय कनेक्शन की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. युवक कौन है, उसकी हत्या कहां हुई और शव यहां कौन लाया, इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है. फिलहाल सोहागी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें- तेंदुओं की खाल तस्करी मामला: दिल्ली का वाइल्डलाइफ NGO जंगलों में करा रहा था शिकार! MP STSF ने CEO को किया तलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close