विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2025

अवैध शराब तस्करी के खिलवाफ बड़ा एक्शन, 48 लाख रुपये कीमत की 869 विदेशी शराब पेटियां जब्त

Liquor Smuggling News: सूचना के बाद पुलिस ने ट्रकों की जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा और इस दौरान ट्रक का पहिया कीचड़ में फंस गया, जिसके बाद शराब तस्करी का बड़ा गोरखधंधा बेनकाब हो गया.

अवैध शराब तस्करी के खिलवाफ बड़ा एक्शन, 48 लाख रुपये कीमत की 869 विदेशी शराब पेटियां जब्त

Lllegal Liquor Smuggling News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में शराब तस्करी के खिलाफ सतना पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली. जिले के रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने शनिवार को 48 लाख रुपये कीमत की लगभग 869 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपी ट्रक में पीओपी के बीच छिपा कर बिहार लेकर जाने की तैयारी में थे, तभी रामपुर बाघेलान थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई. सूचना के बाद पुलिस ने ट्रकों की जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा और इस दौरान ट्रक का पहिया कीचड़ में फंस गया, जिसके बाद शराब तस्करी का बड़ा गोरखधंधा बेनकाब हो गया.

869 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की. टीम में मनकहरी चौकी प्रभारी सउनि राजेन्द्र तिवारी, छिबौरा चौकी प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी और रामवन चौकी प्रभारी सउनि राम सजीवन तिवारी समेत कई जवान शामिल किए गए. इस दौरान पुलिस ने शनिवार को रामवन मोड़ के मन्नत ढाबा के पास नाकाबंदी कर ट्रकों की जांच शुरू की. इसी दौरान सतना की ओर से आ रहा ट्रक संख्या यूपी 67 टी 3771 पुलिस को देखकर वापस मोड़ने लगा. शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया. हालांकि, बरसात की वजह से ट्रक फंस गया, जिसके बाद उसे थाने लाकर जांच की गई. गिनती करने पर ट्रक से 869 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसमें 490 पेटी रॉयल चैलेंज और 379 पेटी मैगडावेल ब्रांड की शराब शामिल है.

यह भी पढ़ें- 500-500 रुपये के नोटों से भरे गुजरात जा रही दो स्कॉर्पियो जब्त, रायपुर से सूरत जा रही थी गाड़ियां

दो आरोपी गिरफ्तार

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 48 लाख रुपये कीमत की शराब और 30 लाख रुपये का ट्रक जब्त कर लिया है. इस दौरान आरोपी रमेश कुमार (23) पुत्र हरजीराम निवासी राणेरी थाना सिणधरी, जिला बाड़मेर (राजस्थान) और भीयाराम (19) पुत्र विश्राराम निवासी सरन चिमनजी थाना सदर बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने लाडली बहनों से कहा- कांग्रेसी आएं तो ये सवाल पूछना... अशोकनगर से हुईं ये घोषणाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com