उफनती बीहर नदी के रपटे पर फंसी यात्री बस, पुलिस-ग्रामीणों के रोकने पर भी नहीं माना ड्राइवर, अब खुद फंसा 

मैहर में बीहर नदी के उफान पर होने के बावजूद बिधुईखुर्द रपटे से बस निकालने की जिद में यात्री बस पानी के बीच फंस गई. ऐसा होता ही चालक फरार हो गया, ग्रामीणों और पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने फरार चालक केस दर्ज किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
maihar beehar river flooded causeway bus trapped driver booked.

मध्‍य प्रदेश के मैहर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बीहर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसके चलते बिधुईखुर्द रपटे के ऊपर से पानी का तेज बहाव हो रहा था. इसके बावजूद यात्री बस के चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए बस को उफनते रपटे से पार कराने की कोशिश की. पानी के तेज बहाव में बस बीच रपटे पर ही फंस गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं. घटना बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे की बताई जा रही है.

पुलिस और ग्रामीणों की नहीं सुनी 

पुलिस के अनुसार, बस (क्रमांक MP19ZS-8999) का चालक यात्रियों को लेकर रपटा पार करते हुए खजुरी से रामगढ़ की ओर जाने का प्रयास कर रहा था. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को समझाया भी कि रपटे के ऊपर से पानी का तेज बहाव है और बस बह सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है. इसके बावजूद चालक हठधर्मी दिखाते हुए बस को आगे ले गया और कुछ ही दूरी पर बस पानी के बीचों-बीच फंस गई.

Advertisement

शादी से 8 दिन पहले मंगेतर ने तोड़ी सगाई, सदमा सहन नहीं कर सकी युवती ने छोड़ दी दुनिया  

बस के फंसते ही मौके से हो गया फरार 

बस के फंसते ही चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. बाद में ट्रैक्टर की मदद से बस को भी पानी से बाहर निकाला गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में बीएनएस (BNS) की धारा 110 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

नमामि गंगे जैसा नमन मिशन MP में: अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा में गंदे नालों की एंट्री होगी बंद, जानिए प्लान