विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2025

Bhopal Station पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बड़ा एक्शन, लगाया गया लाखों का जुर्माना

Bhopal Railway Station Magistrate Inquiry : मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई. इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की. लाखों का जुर्माना लगाया. 

Bhopal Station पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बड़ा एक्शन, लगाया गया लाखों का जुर्माना

Magistrate Inquiry In Bhopal : बिना टिकट की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर अक्सर रेलवे कार्रवाई करता रहता है. इसीक्रम में भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग खरे द्वारा किया गया, जिसमें उनके साथ डीसीटीआई सुनील वर्गीस, 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 6 आरपीएफ स्टाफ और 4 जीआरपी स्टाफ उपस्थित रहे. इस दौरान बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना ठोंका गया. 

कुल ₹2,53,745/- का जुर्माना वसूला गया

इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर एवं वहां स्थित स्टॉल्स की जांच-पड़ताल की गई. निरीक्षण के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों के टिकटों की जांच की गई, जिसमें कुल ₹80935/- का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा स्टॉल्स एवं स्टेशन परिसर में की गई अनियमितताओं के तहत विभिन्न धाराओं में 89 मामलों में कार्रवाई कर कुल ₹1,72,810/- का जुर्माना लगाया गया. इस प्रकार इस विशेष अभियान के दौरान कुल ₹2,53,745/- का जुर्माना वसूला गया.

66 मामलों में कार्रवाई की गई

रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा की गई कार्रवाई के तहत प्रमुख रूप से धारा 144 (अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने पर), धारा 141 (अवैध रूप से चेन पुलिंग करने पर), धारा 145 (गंदगी फैलाने पर), धारा 137 (बिना टिकट यात्रा करने पर), धारा 147 (बिना प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन परिसर में पाए जाने पर), धारा 155 ( दिव्यांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने पर) एवं धारा 159 (नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर) के अंतर्गत कुल 66 मामलों में कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें- हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर स्टूडेंट ने की आत्महत्या, ऑनलाइन धोखाधड़ी की वजह से था परेशान

रेलवे ने दिए ये सुझाव 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस तरह के विशेष जांच अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं. ताकि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा और अवैध गतिविधियों से बचें. रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके.

ये भी पढ़ें- Big Announcement: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लगेंगी 19 नई फैक्ट्रियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com