MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी, पारा 8 डिग्री के नीचे पहुंचा

MP Weather News: मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. शनिवार की रात प्रदेश में सबसे ठंड स्थान उमरिया रहा. यहां का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
मध्य प्रदेश के कई जगहों पर सुबह कोहरा भी देखने को भी मिल रहा है.

Madhya Pradesh Weather Report 17 December 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड का दौर जारी है. प्रदेश में लगातार तापमान गिर रही है. साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में सुबह कोहरा भी देखने को भी मिल रहा है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है. शनिवार की रात प्रदेश में सबसे ठंड स्थान उमरिया (Umaria) रहा. यहां का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का मौसम इन दोनों शुष्क बना हुआ है. आसमान में बदल नहीं होने के कारण धूप खिल रही है, जिसके चलते ठंड भी तेज हो गई है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. 

Advertisement

बीते दिन प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं रीवा में पारा लुढ़ककर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके अलावा गांव में 7.6 डिग्री सेल्सियस,  मलाजखंड में 8.7 डिग्री सेल्सियस, मंडल में 8.7 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर और दतिया में 9 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा और सीधी में 9.6 डिग्री सेल्सियस, सतना में 9.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 9.01 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 11.2 डिग्री सेल्सियस,  इंदौर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान प्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्ज की गई. बीते दिन यहां का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा मंडल में 26.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 25.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 25.3 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 22 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Advertisement

ये भी पढ़े: 'महाकाल' की नगरी उज्जैन में मोहन यादव का भव्य स्वागत, सीएम की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब