Gwalior News: पुराने रंग में दिखे प्रद्युम्न सिंह तोमर, देर रात अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की बातचीत 

तोमर के वहां पहुंचने के बाद सभी डॉक्टर भी रात को ही भागते-भागते अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों को अस्पताल में सर्दी से बचाव के लिए मरीजों के लिए कंबल, हीटर आदिकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए. विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर हॉस्पीटल के दौरे के बाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 6 के लधेड़ी, घास मंडी, मेवाती मोहल्ला पहुंच गए. यहां पर उन्होंने घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
पुराने रंग में दिखे प्रद्युम्न सिंह तोमर, देर रात अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की बातचीत

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है. जीत के बाद पार्टी में ख़ुशी का माहौल देखने को मिला. जीत के बाद ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) भी पुराने रंग में लौटते नज़र आए. तोमर दिल्ली में सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से मिलकर आते ही सिविल हॉस्पीटल पहुंचें. इसके बाद ऊर्जामंत्री ने आधी रात को हॉस्पीटल के मरीजों का हालचाल भी जाना. ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी अलग कार्यशैली के चर्चा में बने रहते हैं. ग्वालियर में शानदार जीत दर्ज कराने के बाद ऊर्जामंत्री एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौटने लगे है. 

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की बात 

जीत के बाद, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर दिल्ली गए और उनसे मिलकर देर रात ग्वालियर वापिस लौटे. इसके बाद वह रेलवे स्टेशन से ही सीधे सिविल हॉस्पीटल मुरार पहुंच गए. विधायक और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर लौटते ही बिरला नगर प्रसूति गृह और हजीरा सिविल हॉस्पीटल का दौरा किया. उन्होंने सभी भर्ती मरीजों के बेड पर जाकर उनके इलाज व्यवस्था का लिया जायजा लिया. ऊर्जामंत्री ने मरीजों से हालचाल पूछा और सबकी दिक्कतें जानीं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Election Result: विधानसभा के लिए चुने गए भाजपा सांसदों ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, इन में तीन मंत्री भी हैं शामिल

पेयजल और सफाई- व्यवस्था का लिया जायजा 

तोमर के वहां पहुंचने के बाद सभी डॉक्टर भी रात को ही भागते-भागते अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों को अस्पताल में सर्दी से बचाव के लिए मरीजों के लिए कंबल, हीटर आदिकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए. विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर हॉस्पीटल के दौरे के बाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 6 के लधेड़ी, घास मंडी, मेवाती मोहल्ला पहुंच गए. यहां पर उन्होंने घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया. ऊर्जामंत्री ने उनसे पेयजल और साफ़ सफाई की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की. इस बीच उन्हें घास मंडी में आलाव पर ताप रहे कुछ लोग दिखे तो मंत्री उनके साथ भी बैठे और उन लोगों के साथ बैठकर बातचीत की. 

ये भी पढ़ें - ADR Report : सुनो, सुनो, सुनो… मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा में बैठेंगे 205 मालदार और 124 दागदार ‘माननीय'


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.