सावन के पावन अवसर पर जबलपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा 16वें वर्ष धूमधाम से निकाली जा रही है. नर्मदा के गौरीघाट से कैलाशधाम तक करीब 33 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. इसमें बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल हो रहे हैं. कांवड़िए नर्मदा जल लेकर कैलाशधाम की ओर रवाना हो रहे हैं. यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पंडाल लगाकर कांवड़ियों के स्वागत और सेवा की व्यवस्था की है. पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है.
कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल और राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि सहित स्थानीय लोग भी शामिल होंगे. यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 24 से अधिक थानों की पुलिस को तैनात किया गया है. पुलिस बल यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहा है.
NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है.