विज्ञापन

'मुख्यमंत्री जी सड़कें ठीक करवा दीजिए', ग्वालियर की बच्ची की भावुक अपील, कहा- स्कूल जाने में होते हैं परेशान

ग्वालियर की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची अनुष्का तोमर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपने शहर की जर्जर सड़क को तुरंत दुरुस्त करवाने की भावुक अपील की है.

'मुख्यमंत्री जी सड़कें ठीक करवा दीजिए', ग्वालियर की बच्ची की भावुक अपील, कहा- स्कूल जाने में होते हैं परेशान
खराब रोड को लेकर अनुष्का ने सीएम से की अपील.
NDTV

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं और बारिश में जलभराव से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. शहर के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक खराब सड़कों की शिकायत कर रहे हैं. अब एक बच्ची ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शहर की सड़कें सही कराने की गुहार लगाई है. बच्ची का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में बच्ची कह रही है, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी हमारे ग्वालियर की सड़कें बहुत खराब हैं, हमें स्कूल जाने के दिक्कत हो रही है. कृपया हमारे ग्वालियर की सड़कें सही करवा दें."
 

सीएम से गुहार लगाने वाली बच्ची स्कूल में पढ़ती है, जो 8 साल की अनुष्का तोमर है. बच्ची के वायरल वीडियो पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं और सरकार-प्रशासन से सड़कें ठीक कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न रहे.

​अनुष्का का कहना है कि सड़क की खस्ताहाल हालत के कारण उसे और उसके साथ स्कूल जाने वाले अन्य छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना भारी परेशानियों और हादसों के डर का सामना करना पड़ता है. मासूम अनुष्का की इस बेबाक और सीधी अपील का वीडियो सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर कितनी जल्द संज्ञान लेता है.

ये भी पढ़ें- जबलपुर में शुरू हुई MP की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा, 33 KM का सफर; CM मोहन यादव भी चलेंगे पैदल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close