छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) शनिवार, 3 फरवरी को नारायणपुर (Narayanpur) और महासमुंद (Mahasamund) जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. साथ ही सीएम विष्णु देव नारायणपुर जिला मुख्यालय में 108 करोड़ 78 लाख रुपये के 81 विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिसमें से 22 करोड़ 66 लाख रुपये से 29 नवनिर्मित कार्याें का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपये के 52 विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन करेंगे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 10:55 बजे नारायणपुर (कुम्हारपारा) पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम खेल परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित ‘किसान मेला-2024' (Krashi Mela 2024) में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम दोपहर 12:35 बजे नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद रवाना होंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 1:35 बजे महासमुंद पहुंचेंगे, जहां ‘श्री गुरु रविदास महासभा-राज्य स्तरीय महासम्मेलन' में शामिल होंगे.
ये भी पढ़े: आज नारायणपुर-महासमुंद के दौरे पर होंगे CM विष्णु देव साय, ₹108 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात