विज्ञापन
3 years ago

MP Chhattisgarh News Live:  पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) पहुंचें. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल पर जमकर निशाना साधा. दिग्विजय ने अफसरों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज़ में कहा, 'हमारीं सरकार बन रही है, वे अपना रवैया बदल लें अन्यथा उन्हें शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) या नरोत्तम (Narottam Mishra) बचाने नही आएंगे.' इस दौरान दिग्विजय सिंह ने दतिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पूरा प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है. सरकार तो हमारीं बन रही है हम उन्हें बताना चाहते है कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी अपना रवैया बदलें अन्यथा कोई उन्हें बचाने नही आएगा. दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 

भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदेश को लूटा है और लूटकर जो प्रशासन का दुरुपयोग किया है...मैं अभी बसई से आ रहा हूं. दतिया का तो पूरा प्रशासन लगता है कि वह BJP का कार्यकर्ता हो चुका है. सरकार तो हमारीं बन रही है लेकिन वो सारे कर्मचारी और अधिकारी इस बात को समझ लें कि अगर उन्होंने अपना काम करने का तरीका नहीं बदला तो उन्हें बचाने के लिए नरोत्तम मिश्रा या शिवराज सिंह नहीं आने वाले.

दिग्विजय सिंह 

पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

BJP के शासन में लोकतंत्र खत्म हो रहा है...इसलिए आज लोकतंत्र बचाने के लिए अलग-अलग विचारधाराएं एक मंच पर साझा हो रही है जिससे देश में प्रजातंत्र को बचाया जा सके. 

मोदी के परिवारवाद के आरोप का दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर परिवारवाद के आरोप लगाए जाने पर पूर्व CM ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी केवल अपने तक सीमित है. लेकिन जिसका परिवार होता है वह आगे बढ़ता है.' दिग्विजय ने पूछा कि क्या अमित शाह के बेटे जय शाह, राजनाथ सिंह के बेटे और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे राजनीति में नहीं है ? अगर किसी का बेटा, पुत्र, भाई- बहन या अन्य रिश्तेदार समाज सेवा और राजनीति में आना चाहते हैं तो इसका फैसला तो जनता ही तय करती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com