विज्ञापन
3 years ago

सोमवार, 22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) के भव्य राम मंदिर में प्रभु राम (Ram Mandir Pran Pratishtha) विराजमान हो गए हैं. वहीं अयोध्या में रामलला के आगमन से पूरे देश में उत्सव को माहौल है. इधर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh-Chhattisgarh) में भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है. महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) से लेकर छत्तीसगढ़ की प्रयाग नगरी राजिम (Rajim) तक राम भक्त श्रद्धा के भाव में डूबे हुए हैं और रामत्सव मना रहे हैं. लोग घरों और मंदिरों में मिट्टी के दिए जलाकर दीपावली मनाई. साथ ही ढोल-नगाड़े पर झूमते हुए भी नजर आए. 

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मंगलवार, 23 जनवरी को मोहन कैबिनेट (Mohan Cabinet) की बैठक हुई. ये बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई थी. मुख्यमंत्री मोहन यादव  (CM Mohan Yadav) की अध्क्षता वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में माल और सेवाकर संशोधन अध्यादेश 2024 पर मुहर लगी है. वहीं, 6 महीने के अंदर विधानसभा में बिल न आने पर दोबारा अनुमोदन हुआ.मध्य प्रदेश के आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 के कुछ प्रावधानों में संशोधन किया गया है जिसके तहत अब आर्युवेदिक विश्वविद्यालय नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई भी करा सकेंगे. 

ये भी पढ़े: Cheetah Cubs: कूनो में फिर आई खुशियां, नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म

ओबीसी आरक्षण मामलों की सुनवाई 26 फरवरी तक टली

लंबे इंतजार के बाद ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के सभी 91 प्रकरणों की सुनवाई सोमवार को जस्टिस शील नागू और जस्टिस विनय सराफ (Justice Sheel Nagu and Justice Vinay Saraf) की खंड पीठ में होनी थी. लेकिन सुनवाई के पहले सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल आशीष बेर्नार्ड (Additional Advocate General Ashish Bernard) द्वारा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में लंबित ट्रांसफर याचिका का हवाला देकर कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में उन याचिकाओं की सुनवाई दिनांक 13 फरवरी को होनी है. तब तक हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण के प्रकरणों की सुनवाई न की जाए. इस तर्क को सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई को 26 फरवरी तक के लिए टाल दिया है.

ये भी पढ़े: MP News: राजधानी भोपाल में नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, फिर एक मासूम की गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com