मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) सोमवार, 8 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित होटल पलाश में 12:00 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) के दौरान प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे सीएम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में नर्मदपुरम संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद सीएम शाम 4 बजे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा करेंगे.
वीआईपी रोड को चौड़ा करने को लेकर सीएम मोहन यादव आज करेंगे समीक्षा
सीएम की समीक्षा बैठक दो चरणों में होगी. पहले चरण में सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी. सीएम ने ऐसी सिस्टर के अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टि से संभाग प्रभारी बनवाया है. वहीं स्टार के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की दृष्टि से संभाग प्रभारी बनवाया है. सीएम समीक्षा बैठक के पहले चरण में अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर चर्चा करेंगे. वहीं दूसरे चरण में विकास पर चर्चा की जाएगी. इस दौरान सीएम भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर पर भी अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं. पिछले दिनों सीएम ने बीआरटीएस हटाने का फैसला लिया है. जिसमें अभी तक क्या कुछ कार्रवाई हुई इस पर जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा भोपाल के वीआईपी रोड को चौड़ा करने और भोपाल को सुंदर बनाने पर भी चर्चा की जा सकती है.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन
इधर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है. नंदकुमार बघेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे. नंदकुमार बघेल ने रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वहीं नंदकुमार बघेल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति दें.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे. दरअसल, रविवार की शाम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. वहीं नंदकुमार बघेल का पार्थिव शरीर शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा.
ये भी पढ़े: ग्वालियर में ठंड का कहर जारी, एक सप्ताह में बढ़ा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का मामला, 31 की मौत