2 years ago

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले चार घंटे में गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है. वहीं कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ में औलवृष्टि की प्रबल संभावना है. 

MP Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मंगलवार, 19 मार्च की बैठक के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शेष 18 लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. दरअसल, CEC आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवारों की तीसरी सूची के संबंध में फैसला करेगी. बता दें कि कांग्रेस ने यूपी की सीमा से लगी खजुराहो सीट (Khajuraho Lok Sabha Seat) ‘इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A.) की अपनी सहयोगी समाजवादी पार्टी (SP) के लिए छोड़ दी है. हालांकि समाजवादी पार्टी ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

बता दें कि मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने राज्य में अब तक 10 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं, जबकि 18 उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने बाकी हैं.

कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख के. के. मिश्रा (K.K Mishra) ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश की शेष 18 लोकसभा सीट से उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला करने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली में सीईसी बैठक की अध्यक्षता करेंगे.'

बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 29 में से 28 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर कब्जा करने में सफल रही थी. दरअसल, छिंदवाड़ा पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गृह क्षेत्र है, जिनके बेटे नकुल नाथ इस सीट से विजयी हुए. वहीं कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से एक बार फिर नकुलनाथ को मैदान में उतारा है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल से 13 मई, 2024 के बीच चार चरणों में मतदान होना है.

ये भी पढ़े: Tanushree Dutta: मिस इंडिया से आध्यात्म तक का सफर.. जानें तनुश्री दत्ता ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?

Mar 19, 2024 20:52 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: पूर्व CM भूपेश बघेल के सामने खरी-खोटी सुनाने वाले कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस

Mar 19, 2024 20:48 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: दुर्ग में पकड़े गए हेरोइन तस्कर

Advertisement
Mar 19, 2024 19:34 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mar 19, 2024 17:54 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: कांकेर में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि

Mar 19, 2024 17:21 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने महादेव ऐप मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल पर साधा निशाना

Mar 19, 2024 17:16 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: बलौदा बाजार में हो रही बारिश किसानों के लिए बनी आफत

Advertisement
Mar 19, 2024 16:14 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: सूरजपुर में हो रही बारिश किसानों के लिए बनी आफत

Mar 19, 2024 15:56 (IST)

MP Chhattisgarh News Live: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Advertisement
Mar 19, 2024 12:26 (IST)

Pashupati Kumar Paras Resigns: RLJP अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Mar 19, 2024 11:30 (IST)

Final list of Congress candidates for Lok Sabha elections: आज आ सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट

Mar 19, 2024 10:47 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: चलते मोटरसाइकिल से महिला के गले से चैन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mar 19, 2024 10:41 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बुरहानपुर मंडी प्रशासन की अनदेखी, अनाज मंडी प्रांगण में नीलामी शेड्स पर व्यापारियों का अघोषित कब्जा

Mar 19, 2024 10:37 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: हाईकोर्ट के ग्वालियर खंडपीठ के एडिशनल एडवोकेट जनरल रघुवंशी ने अचानक छोड़ा पद, पीएस को भेजा इस्तीफा