3 years ago

टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS T20I) के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है. तीन मैच हो चुके हैं और चौथा मुकाबला शुक्रवार,1 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा.  इस मैच में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी, क्योंकि भारत आज का मैच जीत जाता है, तो सीरीज पर कब्जा कर लेगा. लेकिन आज जीत नहीं मिलती तो सीरीज का फैसला पांचवे और आखिरी टी20 मैच में होगा.

दरअसल, टी 20 सीरीज के अब तक के तीन मुकाबले में टीम इंडिया दो मैच जीत चुका है, जबकि ऑस्टेलिया एक मुकाबला जीता है. हालांकि सीरीज पर कब्जा करने के लिए टीम इंडिया को एक जीत की जरूरत है. 

आज के मैच में टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना है. टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर वापस आ सकते हैं. अय्यर को तिलक वर्मा की जगह शामिल किया जा सकता है. दरअसल, टीम इंडिया के बल्लेबाजी श्रेणी में अभी तक सिर्फ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ही है, जिन्होंने कोई खास पारी नहीं खेली. बाकी सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए हैं, इसलिए तिलक की जगह श्रेयस को शामिल किया जा सकता है. 

वहीं टीम इंडिया की गेंदबाजी टीम में भी बदलाव किया जा सकता है. पहले दो टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार तीसरे टी20 मैच में खेल नहीं पाए थे, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी के लिए बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी. तीसरे मैच में उनकी जगह आवेश खान को मौका मिला था और उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की थी. हालांकि गुवाहाटी में हुए तीसरे मैच में कृष्णा काफी मंहगे साबित हुए थे, इसलिए चौथे मैच में उनकी जगह पर ही मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है. 

ये भी पढ़े: MP-CG Top-10 Event : भोपाल में बाइक रैली, रायपुर में IND Vs AUS टी20 मुकाबला

Dec 01, 2023 18:38 (IST)

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान, बीजेपी बुलवाए हैं नोट से भरे ट्रक

Dec 01, 2023 14:49 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार बनाने का किया दावा, बोले- बस 48 घंटे का इंतजार

Advertisement
Dec 01, 2023 14:25 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहंचे श्योपुर के कांग्रेस उम्मीदवार बाबू जंडेल

Dec 01, 2023 14:21 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता युवक की बाईक और शर्ट मिली

Dec 01, 2023 13:34 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: सीएम शिवराज ने कहा- फिर से BJP प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है

Dec 01, 2023 13:20 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: टीकमगढ़ से 3 लड़कियां अचानक लापता, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Dec 01, 2023 13:17 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: बेमेतरा में नोटिस के बाद भी मिलों ने जमा किया चावल, अब ब्लैकलिस्टेड करने की तैयारी

Dec 01, 2023 13:14 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पोलिंग एजेंट को दिया प्रशिक्षण, सभी विधानसभा के एजेंट मौजूद

Advertisement
Dec 01, 2023 12:15 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: पीएलजीए की 23वीं वर्षगांठ से पहले कांकेर में नक्सलियों ने लगाया बैनर

Dec 01, 2023 11:46 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: चुनाव परिणाम से पहले राम राजा सरकार के दरबार पहुंचे प्रह्लाद पटेल

Dec 01, 2023 11:09 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: बलरामपुर में हाथियों का आतंक जारी, एक महिला की मौत

Dec 01, 2023 10:50 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: कांकेर में नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, उप सरपंच की हत्या के साथ मोबाइल टावर में लगाई आग

Dec 01, 2023 10:26 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: गरियाबंद में 5 महीने में 3 बाघ और 5 तेंदुए की खाल बरामद

Dec 01, 2023 10:11 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: दतिया के अल्प प्रवास पर रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Dec 01, 2023 09:47 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live:लिफ्ट मांगने के बहाने चाकू मारकर लूटपाट, दो बदमाश हिरासत में

Dec 01, 2023 09:45 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: इंदौर में एक घर में आग लगने से महिला की मौत

Dec 01, 2023 09:24 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh News Live: नर्मदेश्वर चंद्रमौलेश्वर महादेव के छठवें वार्षिक उत्सव पर महाआरती