मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को मांस, मच्छी की सभी दुकानें रहेगी बंद रहेंगी. नगरी प्रशासन एवं आवास विभाग ने ये आदेश जारी किया है. प्रदेश की सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं को ये आदेश जारी किया है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) शनिवार, 20 जनवरी को रायसेन, सागर, इंदौर और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे. सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल (Bhopal) के संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar) के बैरागढ़ (Bairagarh) पहुंचेंगे. यहां सीएम 10:20 बजे 11 हजार रामभक्तों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. इसके बाद सीएम मोहन यादव रायसेन (Raisen) जाएंगे, जहां गोहरगंज के तामोट में सागर मैन्युफैक्चरिंग प्रा. लि. की 6 वीं यूनिट का उद्घाटन करेंगे. सीएम ये उद्घाटन 10:55 बजे करेंगे.
जन आभार यात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर 12:40 बजे सागर जाएंगे. इस मौके पर सीएम जन आभार यात्रा में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे. इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला, स्वाइल हेल्थ कार्ड, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान व टीबी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे.
कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम
इसके बाद 1:10 बजे सागर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. फिर दोपहर 2:30 बजे सागर में संभागीय कानून व व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे.
बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में होगी. इसमें पहले संभाग में कानून व व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद विकास कार्यो के संबंध में बैठक होगी.
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रात 8 बजे भोपाल के आनंद नगर स्थित श्री राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ व भजन प्रतियोगिता में शामिल होंगे. वहीं रात 8:50 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद रात 10 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बता दें कि सीएम आज रात उज्जैन में ही विश्राम करेंगे.
ये भी पढ़े: झुमका जल महोत्सव 1-2 फरवरी को, तैयारियां जोरों पर, जानिए क्या रहेगा खास...