दिल्ली पहुंचे MP के पूर्व सीएम कमलनाथ. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली (Delhi) के दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम मोहन यादव बीजेपी (BJP) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे. इस बैठक में सीएम के अलावासांसद, आलाधिकारी, विधायक समेत 1226 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में शामिल होंगे. वहीं इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश की 29 सीट समेत देश भर के 400 से अधिक सीट पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) जीतने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा.
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को समापन
शनिवार, 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे, जबकि 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अधिवेशन को समापन करेंगे. बता दें कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन अधिवेशन का शुभारंभ हर बूथ पर कमल खिलाने, 370 वोट बढ़ाने के संकल्प के साथ होगा.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोगों को मिली ठंड से राहत
इधर, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से राहत मिली है. अब प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा, जबकि दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा गया है, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते 20 फरवरी से मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.