3 years ago

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M Scindia) की मां और कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) की तबीयत काफी खराब हो गई है. उनकी हालत नाजुक होने के चलते उन्हें लाइफ़ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया है. इस बात की जानकारी सिंधिया परिवार (Scindia Family) से जुड़े सूत्रों ने दी है. लगभग सत्तर साल की माधवी राजे सिंधिया (Jyotiraditya Scindia's Mother) लंबे समय से बीमार चल रही हैं. लेकिन, अब उनकी हालत नाजुक है और उन्हें उपचार के लिए वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा है. सूत्रों का कहना है कि उनका इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है.

1966 में सिंधिया परिवार की बनी बहू

बता दें कि माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं. उनका परिवार नेपाल के राजघराने से संबंध रखता है. उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके है. माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेज किरण राज्यलक्ष्मी देवी था. वर्ष 1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के माधवराव सिंधिया के साथ हुआ. मराठी परंपरा के अनुसार शादी के बाद उनका नाम बदल दिया गया और उनका नया नाम माधवी राजे सिंधिया हो गया. पहले वे महारानी थीं, लेकिन उनके पति के निधन के बाद उन्हें राजमाता के नाम से पुकारा जाने लगा.

ये भी पढ़े: धड़क', गुंजन सक्सेना, रूही... इन फिल्मों से कैसे लाइमलाइट बटोरी Janhvi Kapoor?

Mar 06, 2024 23:41 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेगी MSP की गारंटी, राहुल गांधी ने धार ज़िले में लगाई वादों की झड़ी

Mar 06, 2024 22:45 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: 7 मार्च को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कलेक्ट्रेट में लेंगे बैठक

Advertisement
Mar 06, 2024 21:47 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: गौ शालाओं को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, घायल गायों से लेकर अनुदान को लेकर कही ये बात

Mar 06, 2024 20:30 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी खबर ! राज्य पुलिस के करीब 76 एएसपी का हुआ तबदला

Mar 06, 2024 19:33 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: इंटरनेट पर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Mar 06, 2024 18:43 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बैकुंठपुर के कोयला खदान में दर्दनाक हादसा! साइड फॉल की चपेट में आने से एक मज़दूर की मौत

Advertisement
Mar 06, 2024 18:03 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार SUV, हादसे में BJP कार्यकर्ता की मौत

Mar 06, 2024 17:30 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बलरामपुर में आज हुआ शक्ति वंदन योजना का कर्यक्रम, PM मोदी ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया संबोधित

Advertisement
Mar 06, 2024 16:52 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: सट्टेबाज़ों के खिलाफ नहीं लिया कोई एक्शन तो जशपुर ज़िले के SP ने फरसाबहार थाना प्रभारी को लिया सस्पेंड

Mar 06, 2024 16:21 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर चल रहा है इलाज

Mar 06, 2024 16:14 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: गुना के ओला प्रभावित इलाकों में पहुंचें ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी की न्याय-यात्रा पर साधा निशाना

Mar 06, 2024 15:58 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बैतूल में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Mar 06, 2024 15:53 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: भिण्ड में रोड शॉ के बाद मंच पर पहुंचे सीएम मोहन यादव

Mar 06, 2024 15:43 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: फर्जी पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन ग्रामीणों की मौत मामले की जांच को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Mar 06, 2024 14:06 (IST)

ग्वालियर में महिला ने पुलिस अफसरों से की शिकायत, कहा - 'साहब, मुझे मेरी बहू से बचाओ'

Mar 06, 2024 14:04 (IST)

Mar 06, 2024 14:02 (IST)

श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत आज बगीचा से 251 श्रध्दालुओं का जत्था अयोध्या हुआ रवाना

Mar 06, 2024 11:50 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: "शक्ति वंदन अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

Mar 06, 2024 11:40 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: महासमुंद में भांजी की शादी मे गए युवक की धारदार हथियार से हत्या

Mar 06, 2024 11:35 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: राजनांदगांव नगर निगम की बजट बैठक शुरू

Mar 06, 2024 11:32 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: बलरामपुर के जंगल में में संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, गला रेत कर की गई हत्या

Mar 06, 2024 10:51 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: दस वर्षीय रिशु हत्याकांड के आरोपी के मकान पर आज चलाई जाएगी बुलडोजर