विज्ञापन
3 years ago

MP Chhattisgarh News Live:ग्वालियर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाका झांसी रोड थाना क्षेत्र में बस से उतरने के बाद एक युवती का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. अपहरण की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. भिंड की रहने वाली युवती अपने भाई के साथ ग्वालियर आई थी.  इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और युवती को जबरन उठाकर अपने साथ लेकर गए. युवती की अपहरण की ये घटना  झांसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई. लिहाजा, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल करने के साथ ही 
जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है. 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 77.15 फीसदी मतदान

हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 77.15 फीसदी मतदान हुआ, जो 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.52 फीसदी अधिक है. निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई.राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था.

शनिवार रात ईसीआई द्वारा जारी अनंतिम आकंड़ों के अनुसार राज्य में 77.15 फीसदी मतदान हुआ. विधानसभा चुनाव में 78.21 फीसदी पुरुष मतदाताओं तथा 76.03 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया. आंकड़ों के मुताबिक, रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 90.10 फीसदी मतदान हुआ, जबकि राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में अलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर सबसे कम 54.37 फीसदी मतदान हुआ.

पिछले कुछ चुनावों में राज्य में मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है. 2003 में यह आंकड़ा 67.25 फीसदी, 2008 में 69.78 फीसदी, 2013 में 72.13 फीसदी तथा 2018 में 75.63 फीसदी था.

पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में कुल 64,626 मतदान केंद्र बनाये गये थे. विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित होंगे.

रतलाम: 11 दिन बाद आज से खुलेगी मंडी
दिवाली और विधानसभा चुनाव के बाद मंडी सोमवार से खुलेगी. सबसे पहले सैलाना बस स्टैंड स्थित प्याज एवं लहसुन मंडी में सुबह 9 बजे लहसुन के मुहूर्त के सौदे होंगे.इसके पहले मंडी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में आरती होगी. कटि वाले बाबा को चादर चढ़ाई जाएगी. इसके बाद मुहूर्त के सौदे होंगे.अनाज मंडी में सुबह 9.45 बजे प्याज के मुहूर्त के सौदे होंगे और इसके बाद सोयाबीन के मुहूर्त के सौदे होंगे.

मंदसौर: पर्यावरण संरक्षण व अन्य जागरूकता को लेकर 60 किमी की करेंगे साइकिलिंग
5 मप्र स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के एनसीसी अधिकारी जितेंद्र कनौजिया पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों को लेकर साइकिल रैली निकालेंगे. सोमवार सुबह 10 बजे नीमच 5 मप्र स्वतंत्र कंपनी एनसीसी यूनिट से कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान द्वारा हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा.

रायगढ़: चक्रधर गोशाला में आज मनाएंगे गोपाष्टमी
शहर में लगभग 120 वर्षों पुरानी गोशाला में सोमवार को गोपाष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ वार्षिक समारोह के रूप में मनाई जाएगी.सोमवार सुबह छह बजे से गौ पूजन, नौ बजे से हवन- पूजन तथा शाम दह बजे गोपाष्टमी गोष्ठी का कार्यक्रम होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com